मुख्य बातें
Weather Forecast : दक्षिण-पश्चिम मानसून ने जहां दक्षिण बंगाल के कई जिलों में दस्तक दे दी. वहीं झारखंड में सोमवार दोपहर बाद मानसून प्रवेश कर गया. संताल परगना के रास्ते दक्षिण पश्चिम मानसून का राज्य में आगमन हो गया है. स्काइमेट वेदर के अनुसार निचले स्तरों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वोत्तर बिहार पर बना हुआ है. इस चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से झारखंड होते हुए छत्तीसगढ़ तक एक ट्रफ रेखा जा रही है. इसका प्रभाव मौसम पर पड़ सकता है. जानें आज आपके इलाके में कैसा रहने वाला है मौसम
