Weather Forecast: दिल्ली में अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड, जानें यूपी-बिहार सहित अन्य राज्यों का मौसम

Weather Forecast Updates Today: एक ओर जहां उत्तर भारत और मध्य भारत में ठंड बढ़ती नजर आ रही है, तो वहीं दूसरी ओर दक्षिण भारत के राज्यों में अब भी बारिशों का सिलसिला देखा जा रहा है. दिल्ली-एनसीआर से लेकर यूपी-बिहार तक ठंड अब लोगों को सताने लगी है. पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर झारखंड में भी नजर आ रहा है. यहां सुबह और शाम ज्यादा ठंड लग रही है. जानें देश के अन्य राज्यों में आज कैसा रहने वाला है मौसम

Live Updates
7:29 AM. 18 Dec 22 7:29 AM. 18 Dec

उत्तर में कोहरा, दक्षिण में बारिश

पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गयी है. स्काईमेट वेदर के मुताबिक उत्तर पूर्व भारत के बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के हिस्सों में कोहरा छाए रहने की उम्मीद है. वहीं, दक्षिण भारत के कई इलाकों में बारिश की संभावना है, स्काईमेट वेदर के मुताबिक, 19 दिसंबर की रात से तमिलनाडु के दक्षिणी हिस्सों में बारिश हो सकती है.

6:57 AM. 14 Dec 22 6:57 AM. 14 Dec

दिल्ली में अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस

दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि हवा की गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज की गयी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को सुबह धुंध होने और दिन के समय आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है.

10:46 PM. 13 Dec 22 10:46 PM. 13 Dec

सबसे कम जलाई गई पराली

मौसम के लिहाज से एक अच्छी खबर है. पंजाब और हरियाणा में इस मौसम में पराली जलाने की घटनाओं में कमी आयी है. 2016 के बाद सबसे कम पराली इस मौसम में जलाई गई है. दिल्ली में भी अक्टूबर और नवंबर के दौरान बीते 4 सालों में पराली के कारण सबसे कम धुआं हुआ है. सेंटर फॉर साइंस एंड एन्वायरन्मेंट के विश्लेषण में यह बात कही गई है. (भाषा)

10:46 PM. 13 Dec 22 10:46 PM. 13 Dec

दिल्ली में पड़ेगी कड़ाके की सर्दी

पहाड़ों में बर्फबारी और शीतलहर के कारण देश की राजधानी दिल्ली में अब कड़ाके की सर्दी पड़ने वाली है. बता दें, हिमाचल प्रदेश और कश्मीर के पहाड़ी इलाकों बर्फबारी हो रही है. इस कारण मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ सकती है. मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली में भी कड़ाके की सर्दी पड़ने वाली है.

2:25 PM. 13 Dec 22 2:25 PM. 13 Dec

राजस्थान के चुरू में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस

राजस्थान के चुरू में सोमवार रात न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार रात को न्यूनतम तापमान चुरू में 4.6 डिग्री सेल्सियस, करौली में 6.9 डिग्री सेल्सियस, फतेहपुर सीकर में 7.0 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 7.1 डिग्री सेल्सियस तथा संगरिया में 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.राज्य में बाकी जगह न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा.

2:25 PM. 13 Dec 22 2:25 PM. 13 Dec

सर्द हवाओं के कारण ठंड बढ़ेगी

मौसम विभाग का अनुमान है कि उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों तक कई जगहों पर आसमान में बादल छाए रहेंगे. जबकि सर्द हवाओं के कारण ठंड बढ़ सकती है. मौसम का मिजाज अगले कुछ दिनों में बदलने वाला है. अगले कुछ दिनों में ठंड लोगों को परेशान करने वाली है.

2:25 PM. 13 Dec 22 2:25 PM. 13 Dec

अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना

मौसम विज्ञानियों ने दिल्ली में मंगलवार को दिन में मुख्य रूप से आसमान साफ ​​रहने और बुधवार से आसमान पूरी तरह साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है. आईएमडी ने कहा कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

2:25 PM. 13 Dec 22 2:25 PM. 13 Dec

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को वायु गुणवत्ता सुधार के साथ ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज की गई जबकि न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी.

2:25 PM. 13 Dec 22 2:25 PM. 13 Dec

अब दिल्ली में पड़ेगी ठंड

मौसम विभाग की मानें तो, दिल्ली में अब कड़ाके की सर्दी पड़ने वाली है. हिमालय के इलाकों में अब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर लगभग खत्म हो चुका है. इसलिए जो बर्फबारी हिमालय प्रदेश और कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में हुई है, उसका असर दिल्ली में पड़ेगा.

2:25 PM. 13 Dec 22 2:25 PM. 13 Dec

उत्तर प्रदेश में शीतलहर का असर

उत्तर प्रदेश में मौसम में हुए ताजा बदलाव के कारण ठंड में इजाफा हुआ है. बीते दो दिनों से राज्य में न्यूनतम तापमान में गिरावट के वजह से ठंड बढ़ी है. वहीं पहाड़ों की बर्फबारी से उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत के राज्यों में तापमान में गिरावट दर्ज की जारी है. कई जगहों पर शीतलहर का असर दिखने लगा है.

2:25 PM. 13 Dec 22 2:25 PM. 13 Dec

झारखंड में तापमान में बड़ी गिरावट होगी

सर्दी का सितम झेलने के लिए तैयार हो जाइए. झारखंड में तापमान में बड़ी गिरावट होने वाली है. पश्चिमी विक्षोभ का भी असर झारखंड में देखने को मिलेगा. पछुआ हवाओं की वजह से सर्दी का एहसास ज्यादा होगा. रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र के निदेशक अभिषेक आनंद ने सोमवार को जानकारी दी. मौसम वैज्ञानिक श्री आनंद ने कहा है कि तापमान में जल्द ही 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है.

2:25 PM. 13 Dec 22 2:25 PM. 13 Dec

मध्य प्रदेश में बारिश

भोपाल कार्यालय की मौसम विज्ञानी ममता यादव ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के भोपाल और जबलपुर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गयी एवं शेष संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान मध्यप्रदेश के होशंगाबाद संभाग के जिलों एवं रायसेन, भोपाल, सीहोर, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा एवं सिवनी जिलों में कहीं-कहीं पर हल्की वर्षा या बूंदाबादी हो सकती है.

2:25 PM. 13 Dec 22 2:25 PM. 13 Dec

55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक हवा चलने का अनुमान

मौसम विभाग ने कहा कि तमिलनाडु में और केरल तथा माहे में अधिकतर स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है और उसके बाद इस क्षेत्र में वर्षा की गतिविधि में कमी आएगी. पूर्वानुमान में कहा गया है कि 35-45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से लेकर 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक हवा चलने का अनुमान है.

2:25 PM. 13 Dec 22 2:25 PM. 13 Dec

तमिलनाडु के कई इलाकों में बारिश

तमिलनाडु में चेन्नई समेत कुछ अन्य हिस्सों में सोमवार को बारिश हुई. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 13 दिसंबर के आसपास बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती तूफान और कम दबाव के क्षेत्र के बनने की संभावना के कारण 15 दिसंबर तक और बारिश का अनुमान जताया है.

6:57 AM. 13 Dec 22 6:57 AM. 13 Dec

इन राज्यों में होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश से लेकर तेलंगाना और कर्नाटक में मंगलवार को बारिश के आसार है. इन राज्यों में कुछ जगह हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश रिकॉर्ड की जा सकती है. उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, दिल्ली, उत्तराखंड में आने वाले कुछ दिनों में सर्दी बढ़ने के आसार हैं.

6:57 AM. 13 Dec 22 6:57 AM. 13 Dec

दिल्ली में अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है और पूर्वानुमान करने वालों ने अगले तीन दिनों तक इसके ‘खराब’ या ‘मध्यम’ श्रेणी में बने रहने का अनुमान जताया है. दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से चार डिग्री अधिक है. मौसम विज्ञानियों ने मंगलवार सुबह दिल्ली में धुंध के साथ मुख्य रूप से आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 26 डिग्री सेल्सियस और आठ डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है.

मुख्य बातें

Weather Forecast Updates Today: एक ओर जहां उत्तर भारत और मध्य भारत में ठंड बढ़ती नजर आ रही है, तो वहीं दूसरी ओर दक्षिण भारत के राज्यों में अब भी बारिशों का सिलसिला देखा जा रहा है. दिल्ली-एनसीआर से लेकर यूपी-बिहार तक ठंड अब लोगों को सताने लगी है. पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर झारखंड में भी नजर आ रहा है. यहां सुबह और शाम ज्यादा ठंड लग रही है. जानें देश के अन्य राज्यों में आज कैसा रहने वाला है मौसम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >