Weather Forecast: झारखंड में येलो अलर्ट, जानें यूपी-दिल्ली सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Forecast Updates: पश्चिमी विक्षोभ का असर देश के कई हिस्सों में दिखाई दे रहा है. स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश पर बना हुआ है. मौसमी गतिविधियों के कारण भारत के कई राज्यों में जोरदार बारिश हो रही है. आज भी दक्षिण छत्तीसगढ़, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा समेत कई राज्यों में बारिश हो सकती है. देश में मौसम की ताजा जानकारी के लिए बने रहे प्रभात खबर के साथ..

2:37 AM. 26 Apr 23 2:37 AM. 26 Apr

यहां ओलावृष्टि की संभावना

मौसम विभाग ने 26 अप्रैल, मध्य महाराष्ट्र में 25 से 27 अप्रैल, दक्षिण छत्तीसगढ़ में 25-26 अप्रैल तक और पूर्व मध्य प्रदेश में 26 अप्रैल को कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है.

2:37 AM. 26 Apr 23 2:37 AM. 26 Apr

तीन-चार दिनों तक गरज के साथ बारिश

मौसम विभाग के अनुसार तमिलनाडु और केरल में अगले तीन-चार दिनों तक गरज के साथ बारिश जारी रहने की संभावना है. तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में 25 अप्रैल को, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 28 अप्रैल को, केरल में 25 अप्रैल से 27 अप्रैल के दौरान और तेलंगाना में 27 अप्रैल को छिटपुट स्थानों पर बारिश होने की संभावना है.

2:37 AM. 26 Apr 23 2:37 AM. 26 Apr

गरज के साथ बारिश होने या ओलावृष्टि होने का पूर्वानुमान

आईएमडी ने मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना और मध्य प्रदेश तथा छत्तीसगढ़ के दक्षिणी जिलों में 25 अप्रैल से 27 अप्रैल तक गरज के साथ बारिश होने या ओलावृष्टि होने का भी पूर्वानुमान व्यक्त किया है.

2:37 AM. 26 Apr 23 2:37 AM. 26 Apr

मैदानी इलाकों में बारिश होने का पूर्वानुमान

आईएमडी ने कहा कि अगले सात दिनों के दौरान देश में लू की स्थिति रहने की संभावना नहीं है. 26 अप्रैल से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में और 28 अप्रैल से उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में बारिश होने का पूर्वानुमान है.

2:37 AM. 26 Apr 23 2:37 AM. 26 Apr

झारखंड में येलो अलर्ट

झारखंड की राजधानी रांची में मंगलवार को तेज धूप के बीच अचानक मौसम का मिजाज बदला और रिमझिम बारिश हुई. मौसम में बदलाव के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि 1 मई तक राज्य में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग ने 26 व 27 अप्रैल के मौसम को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.

2:37 AM. 26 Apr 23 2:37 AM. 26 Apr

‘लू’ की स्थिति लौटने की संभावना नहीं

मौसम को लेकर राहत की खबर आ रही है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि इस महीने के अंत तक देश में ‘लू’ की स्थिति लौटने की संभावना नहीं है और शुक्रवार से उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में नए सिरे से बारिश होने की उम्मीद है.

6:41 PM. 25 Apr 23 6:41 PM. 25 Apr

दिल्ली में छाए रहेंगे आंशिक बादल

दिल्ली में आंशिक रुप से बादल छाए रहेंगे. आज यानी मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दिल्ली में मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है.

6:41 PM. 25 Apr 23 6:41 PM. 25 Apr

सप्ताह के अंत तक होती रहेगी बारिश

आईएमडी ने मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना और मध्य प्रदेश तथा छत्तीसगढ़ के दक्षिणी जिलों में 25 अप्रैल से 27 अप्रैल तक गरज के साथ बारिश होने या ओलावृष्टि होने का भी पूर्वानुमान जताया है. तमिलनाडु और केरल में अगले तीन-चार दिनों तक गरज के साथ बारिश जारी रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में 24 अप्रैल को, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 28 अप्रैल को, केरल में 24 अप्रैल से 27 अप्रैल के दौरान और तेलंगाना में 27 अप्रैल को छिटपुट स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. तेलंगाना में 24 से 26 अप्रैल, मध्य महाराष्ट्र में 25 से 27 अप्रैल, दक्षिण छत्तीसगढ़ में 25-26 अप्रैल तक और पूर्व मध्य प्रदेश में 26 अप्रैल को कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि हो सकती है.(भाषा)

6:41 PM. 25 Apr 23 6:41 PM. 25 Apr

एक सप्ताह तक दिल्ली में हीटवेव नहीं

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि इस महीने के अंत तक देश में लू की स्थिति की संभावना नहीं है. आईएमडी ने कहा कि शुक्रवार से उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में नए सिरे से बारिश शुरु होने की उम्मीद है. आईएमडी ने कहा कि अगले सात दिनों के दौरान देश में लू की स्थिति रहने की संभावना नहीं है. विभाग ने कहा कि 26 अप्रैल से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में और 28 अप्रैल से उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में बारिश होने का पूर्वानुमान है. (भाषा)

6:41 PM. 25 Apr 23 6:41 PM. 25 Apr

इन इलाकों में हो सकती है बारिश

स्काईमेट वेदर के मुताबिक, उत्तरी छत्तीसगढ़, विदर्भ के कुछ हिस्सों, पूर्वी मध्य प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, मराठवाड़ा, उत्तराखंड और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में आज हल्की बारिश हो सकती है.

6:41 PM. 25 Apr 23 6:41 PM. 25 Apr

उत्तराखंड में भारी बर्फबारी और बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज अभी भी बिगड़ा हुआ है. मौसम की तल्खी को देखते हुए चार धाम यात्रा के तीर्थयात्रियों को सलाह दी जा रही है कि मौसम में सुधार होने के बाद ही केदारनाथ मंदिर की यात्रा शुरू करें. पूर्व पंजीकरण वाले तीर्थयात्रियों को रुद्रप्रयाग जाने की अनुमति दी जा रही है जबकि अन्य तीर्थयात्रियों को श्रीनगर में रोका जा रहा है. मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों तक केदारनाथ और बदरीनाथ इलाकों में भारी बर्फबारी और बारिश का अलर्ट जारी किया है.

6:41 PM. 25 Apr 23 6:41 PM. 25 Apr

दिल्ली में छाए रहेंगे बादल

दिल्ली के लोगों को आज भी गर्मी से राहत रहेगी. बादल और हल्की बारिश से मौसम सुहावना बना रहेगा. मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, आज यानी मंगलवार को दिल्ली के आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम और न्यूनतम तापमान 36 डिग्री और 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया गया है.

1:12 PM. 25 Apr 23 1:12 PM. 25 Apr

मैदानी इलाकों में बारिश होने का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने कहा कि अगले सात दिनों के दौरान देश में लू की स्थिति रहने की संभावना नहीं है. 26 अप्रैल से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में और 28 अप्रैल से उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में बारिश होने का पूर्वानुमान है.

1:08 PM. 25 Apr 23 1:08 PM. 25 Apr

देश के कई राज्यों में आज भी होगी बारिश

मौसमी गतिविधियों के कारण भारत के कई राज्यों में जोरदार बारिश हो रही है. आज भी दक्षिण छत्तीसगढ़, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा समेत कई राज्यों में बारिश हो सकती है.

मुख्य बातें

Weather Forecast Updates: पश्चिमी विक्षोभ का असर देश के कई हिस्सों में दिखाई दे रहा है. स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश पर बना हुआ है. मौसमी गतिविधियों के कारण भारत के कई राज्यों में जोरदार बारिश हो रही है. आज भी दक्षिण छत्तीसगढ़, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा समेत कई राज्यों में बारिश हो सकती है. देश में मौसम की ताजा जानकारी के लिए बने रहे प्रभात खबर के साथ..

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish sahay

प्रीतीश सहाय पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है और अपने करियर की शुरुआत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से की है. टीवी पत्रकारिता में काम करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया और पिछले सात वर्षों से प्रभात खबर डॉट कॉम से जुड़े हुए हैं.

राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल हैं. इसके साथ ही वे मौसम, रेलवे, सरकारी योजनाओं, जन-उपयोगी खबरों और समसामयिक मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं. विज्ञान, अंतरिक्ष और ब्रह्मांड से जुड़े विषयों में उनकी विशेष दिलचस्पी है और इन जटिल विषयों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

टीवी और डिजिटल, दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव उनकी पत्रकारिता को व्यापक दृष्टिकोण देता है. खबरों की तथ्यपरकता, आधिकारिक स्रोतों की पुष्टि और आम पाठकों के लिए उपयोगी जानकारी को सरल तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली का अहम हिस्सा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >