Weather Forecast: इन राज्यों में बारिश की संभावना, जानें बिहार-झारखंड सहित अन्य राज्य के मौसम का हाल

Weather Forecast Updates : दिल्ली सहित उत्तर और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई. मौसम विभाग ने रविवार को और बारिश होने के साथ-साथ तेज आंधी चलने का अनुमान जताया है. स्काइमेट वेदर के अनुसार एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे पंजाब के हिस्सों पर बना हुआ है. एक ट्रफ दक्षिण हरियाणा से उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल तक बनी हुई है. एक ट्रफ रेखा दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश से दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तक जा रही है. वहीं एक ट्रफ उत्तर बिहार से उत्तरी ओडिशा तक जा रही है जिनका प्रभाव मौसम पर पड़ सकता है. जानें आपके राज्य में आज कैसा रहने वाला है मौसम

3:17 AM. 29 May 23 3:17 AM. 29 May

पंजाब और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना

स्काइमेट वेदर के अनुसार ओडिशा के दक्षिणी तट और तटीय आंध्र प्रदेश में एक या दो मध्यम बारिश हो सकती है. पंजाब और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है.

3:17 AM. 29 May 23 3:17 AM. 29 May

पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश के आसार

स्काइमेट वेदर के अनुसार तमिलनाडु, केरल और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. वहीं हरियाणा, पश्चिमी हिमालय के कुछ हिस्सों और दिल्ली और एनसीआर के एक या दो स्थानों के साथ-साथ पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं.

3:17 AM. 29 May 23 3:17 AM. 29 May

IPL 2023 के फाइनल से पहले अहमदाबाद शहर में बारिश

गुजरात के कुछ इलाकों में बारिश हो रही है. IPL 2023 के फाइनल से पहले अहमदाबाद शहर में बारिश हुई जिसका प्रभाव खेल पर देखने को मिला.

3:17 AM. 29 May 23 3:17 AM. 29 May

यहां धूल भरी आंधी चलने की संभावना

स्काइमेट वेदर के अनुसार राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि और धूल भरी आंधी चलने की संभावना सोमवार को है.

12:27 AM. 29 May 23 12:27 AM. 29 May

आंध्र प्रदेश में भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान

आंध्र प्रदेश में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश हो रही है. तूफान के कारण टीडीपी के कार्यक्रम में भी बाधित हो गयी है.

12:27 AM. 29 May 23 12:27 AM. 29 May

मध्य प्रदेश में भारी बारिश, मौसम सुहावना

मध्य प्रदेश के छतरपुर में भारी बारिश हो रही है. बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है. लोगों को गर्मी से राहत मिली है.

12:27 AM. 29 May 23 12:27 AM. 29 May

पश्चिमी विक्षोभ का असर, राजस्थान में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी

IMD राधेश्याम जयपुर ने कहा, पश्चिमी विक्षोभ के बनने से जैसलमेर, बिकानेर, गंगानगर के इलाकों में 60-70 किमी प्रति घंटे की हवाएं चलने की आशंका है. 30 मई को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिसकी वजह से पश्चिमि और पूर्वी राजस्थान में आंधी तूफान जारी रहेगी. मौसम विभाग ने जयपुर के लिए अगले 3 दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. आम जन और किसान से घर में रहने की अपील है.

12:27 AM. 29 May 23 12:27 AM. 29 May

राजस्थान में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

आईएमडी ने राजस्थान के कुछ जिलों में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है. ऐसी अनुमान लगाया जा रहा है कि झुंझुनू में भारी बारिश हो सकती है. जबकि मौसम विभाग ने बारिश के साथ-साथ वज्रपात को लेकर भी अलर्ट जारी किया है.

7:45 PM. 28 May 23 7:45 PM. 28 May

बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग के पूर्वानुमान की मानें तो राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान के कई जिलों में 28 और 29 मई के भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

5:51 PM. 28 May 23 5:51 PM. 28 May

छिटपुट स्थानों पर भारी बारिश की संभावना

28 मई को उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पूर्वोत्तर राजस्थान में छिटपुट स्थानों पर भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है.

5:51 PM. 28 May 23 5:51 PM. 28 May

उत्तर पश्चिम भारत में तेज हवाएं चलने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिम भारत में तेज हवाएं चलने की संभावना है. इन इलाकों में हल्की/मध्यम बारिश की संभावना है. कहीं-कहीं बिजली गिरने की भी संभवना मौसम विभाग ने व्यक्त की है.

5:51 PM. 28 May 23 5:51 PM. 28 May

बिहार का मौसम

IMD पटना ने बिहार के दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी में कई जगहों पर रविवार को बारिश, ठनके और आंधी की संभावना जताई है.

5:51 PM. 28 May 23 5:51 PM. 28 May

यूपी में बारिश का अलर्ट

यूपी की राजधानी लखनऊ सहित आसपास के क्षेत्रों में रविवार सुबह की शुरुआत साफ आसमान से हुई. आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के मुताबिक रविवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मूसलाधार बारिश की संभावना है, जबकि मध्य के हिस्सों में बादलों की आवाजाही रहेगी और बरसात हो सकती है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण पूरे प्रदेश में बारिश दर्ज की गई है. इसका प्रभाव कम होने के बाद तापमान में इजाफा देखने को मिलेगा. मौसम विभाग ने प्रदेश के 50 से अधिक जनपदों में आंधी तूफान के साथ बिजली चमकने के लिए अलर्ट जारी किया है.

1:01 PM. 28 May 23 1:01 PM. 28 May

राजस्थान के कई क्षेत्रों के लिए ‘ओरेंज’ अलर्ट जारी

मौसम विज्ञान विभाग ने राजस्थान के कई हिस्सों के लिए ‘ओरेंज’ अलर्ट जारी किया, जहां 28-29 मई को आंधी-तूफान के साथ बारिश होने का अनुमान है. मौसम विभाग ने 30-31 मई के लिए ‘येलो’ अलर्ट भी जारी किया है. मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य के कई हिस्सों में ताजा पश्चिमी विक्षोभ के चलते 28-29 मई को आंधी-तूफान और ओलावृष्टि होने की आशंका है. मौसम विभाग ने जयपुर, बीकानेर, जोधपुर, अजमेर और भरतपुर संभागों के लिए ‘ओरेंज’ अलर्ट जारी किया है, जहां 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और बारिश होने का अनुमान है.

1:01 PM. 28 May 23 1:01 PM. 28 May

इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश

स्काइमेट वेदर के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, हरियाणा, उत्तर और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और दक्षिण कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. सिक्किम, उत्तर पूर्व भारत, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

1:01 PM. 28 May 23 1:01 PM. 28 May

बिहार और झारखंड का मौसम

स्काइमेट वेदर के अनुसार, बारिश की गतिविधियां जो पश्चिमी हिमालय पर काफी कम हो जाएंगी. मध्य प्रदेश, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में 1 या 2 स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है.

मुख्य बातें

Weather Forecast Updates : दिल्ली सहित उत्तर और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई. मौसम विभाग ने रविवार को और बारिश होने के साथ-साथ तेज आंधी चलने का अनुमान जताया है. स्काइमेट वेदर के अनुसार एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे पंजाब के हिस्सों पर बना हुआ है. एक ट्रफ दक्षिण हरियाणा से उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल तक बनी हुई है. एक ट्रफ रेखा दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश से दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तक जा रही है. वहीं एक ट्रफ उत्तर बिहार से उत्तरी ओडिशा तक जा रही है जिनका प्रभाव मौसम पर पड़ सकता है. जानें आपके राज्य में आज कैसा रहने वाला है मौसम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >