Weather Forecast: दिल्ली में बारिश की संभावना, जानें UP-बिहार सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Forecast Updates: भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आज झारखंड में भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भागों में भारी बारिश हो सकती है. बिहार में भी मौसम का मिजाज बदल गया है. बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. यूपी में भी भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.

Live Updates
10:09 PM. 22 Jun 23 10:09 PM. 22 Jun

दिल्ली में बारिश की संभावना

आईएमडी ने शुक्रवार को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और बहुत हल्की बारिश होने की संभावना जताई है. इस दौरान शहर में न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमशः 29 डिग्री सेल्सियस और 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है.

10:09 PM. 22 Jun 23 10:09 PM. 22 Jun

Weather Forecast Live: महाराष्ट्र और विदर्भ में बारिश की संभवना

स्काइमेट वेदर के अनुसार दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मध्य महाराष्ट्र और विदर्भ में बारिश की संभवना है.

10:09 PM. 22 Jun 23 10:09 PM. 22 Jun

Weather Forecast Live: पटना में होगी बारिश

बिहार की राजधानी पटना में कुछ देर में बारिश होने की संभावना मौसम विभाग की ओर से दी गयी है. इस संबंध में मौसम विभाग की ओर से चेतावनी जारी की गयी है.

10:09 PM. 22 Jun 23 10:09 PM. 22 Jun

Weather Forecast Live: कोंकण और गोवा में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

स्काइमेट वेदर के अनुसार उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु और कोंकण और गोवा में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.

10:09 PM. 22 Jun 23 10:09 PM. 22 Jun

Weather Forecast Live: यहां भारी बारिश हो सकती है

स्काइमेट वेदर के अनुसार पूर्वी बिहार, कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.

10:09 PM. 22 Jun 23 10:09 PM. 22 Jun

Weather Forecast Live: इन राज्यों में होगी बारिश

स्काइमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, दक्षिणी छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश कर संभावना है.

10:09 PM. 22 Jun 23 10:09 PM. 22 Jun

Weather Forecast Live: झारखंड में होगी बारिश

झारखंड के गिरिडीह, हजारीबाग, कोडरमा, लोहरदगा और रामगढ़ जिलों में अगले कुछ घंटे में बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के रांची कार्यालय ने इस बाबत चेतावनी जारी की है.

10:09 PM. 22 Jun 23 10:09 PM. 22 Jun

Weather Forecast Live: मुंबई में अब तक मॉनसून नहीं आया

महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में मानसून प्रवेश कर चुका है. हालांकि मुंबई में अब तक मॉनसून नहीं आया है. मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि दस दिनों की देरी के बाद अब मुंबई में 23-25 जून के बीच साउथवेस्ट मॉनसून की इंट्री हो सकती है. यानी मुंबई में झमाझम बारिश का दौर शुरू होने वाला है.

10:09 PM. 22 Jun 23 10:09 PM. 22 Jun

Weather Forecast Live: ओडिशा के कई हिस्सों में बारिश

IMD निदेशक एच.आर. बिस्वास ( भुवनेश्वर, ओडिशा) ने कहा कि आज ओडिशा के कई हिस्सों में बारिश हुई है. भुवनेश्वर में भी बारिश शुरू हो चुकी है. अगले 24 घंटों में दक्षिण ओडिशा में मध्यम और उत्तर ओडिशा में बहुत भारी बारिश की संभावना है. तटीय इलाकों में भी बारिश की संभावना है.

10:09 PM. 22 Jun 23 10:09 PM. 22 Jun

Weather Forecast Live: मुंबई में 24 जून को दस्तक देगा मानसून

आईएमडी मुंबई ने कहा, रायगढ़, ठाणे, मुंबई और पालघर की ओर मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं. 24 जून तक मानसून के मुंबई पहुंचने की संभावना है.

10:09 PM. 22 Jun 23 10:09 PM. 22 Jun

Weather Forecast Live: ओडिशा में मानसूनी बारिश शुरू

ओडिशा में भी मानसून की बारिश शुरू हो चुकी है. भुवनेश्वर शहर में आज तेज बारिश हुई. बारिश होने से गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली है.

10:09 PM. 22 Jun 23 10:09 PM. 22 Jun

Weather Forecast Live: असम में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने ‘रेड अलर्ट’ जारी किया और अगले कुछ दिनों में असम के कई जिलों में ‘बहुत भारी’ से ‘अत्यधिक भारी’ बारिश का अनुमान जताया.

2:14 PM. 22 Jun 23 2:14 PM. 22 Jun

असम में बाढ़ की वजह से नदी में उफान, स्थानीय लोगों की हो रही भारी दिक्कत

असम के नलबाड़ी जिले में बाढ़ की वजह से नदी उफान पर है. बाढ़ के चलते स्थानीय लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

2:14 PM. 22 Jun 23 2:14 PM. 22 Jun

असम में बाढ़ की स्थिति बदतर हुई, करीब 1.2 लाख लोग प्रभावित

असम में बाढ़ की स्थिति बदतर हो गई है. सैलाब से 10 जिलों के तकरीबन 1.2 लाख लोग प्रभावित हैं. असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की दैनिक बाढ़ रिपोर्ट के मुताबिक, बक्सा, बरपेटा, दरांग, धेमाजी, धुब्री, कोकराझार, लखीमपुर, नलबाड़ी, सोनितपुर और उदलगिरी जिलों में बाढ़ की वजह से 1,19,800 लोग प्रभावित हैं.

2:14 PM. 22 Jun 23 2:14 PM. 22 Jun

दिल्ली में बादल छाए रहने की संभावना

दिल्ली में आज बादल छाए रहने की संभावना जतायी गयी है. जबकि मौसम विभाग के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में आज हल्की बारिश होने की भी संभावना है.

2:14 PM. 22 Jun 23 2:14 PM. 22 Jun

यूपी में भी भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.

2:14 PM. 22 Jun 23 2:14 PM. 22 Jun

बिहार में बारिश को लेकर अलर्ट जारी

बिहार में भी मौसम का मिजाज बदल गया है. बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.

7:19 AM. 22 Jun 23 7:19 AM. 22 Jun

झारखंड में भारी बारिश की संभावना

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आज झारखंड में भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भागों में भारी बारिश हो सकती है.

मुख्य बातें

Weather Forecast Updates: भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आज झारखंड में भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भागों में भारी बारिश हो सकती है. बिहार में भी मौसम का मिजाज बदल गया है. बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. यूपी में भी भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >