Weather Forecast LIVE Updates : स्वतंत्रता दिवस को मौसम रहेगा साफ या होगी बारिश, यहां देखें मौसम का हाल

Weather Forecast LIVE Updates,14 and 15 August : देश में अगले पांच दिनों तक RAIN की संभावना कम है. हालांकि, कुछ राज्यों में हल्की बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. UP-JHARKHAND-BIHAR और DELHI सहित अन्य राज्यों के WEATHER का हाल जानें…

4:36 PM. 14 Aug 21 4:36 PM. 14 Aug

दिल्ली में शनिवार को आसमान में आंशिक रूप से बाद छाए रहेंगे

दिल्ली में शनिवार की सुबह खुशगवार रही और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के लिहाज से सामान्य है. मौसम विभाग ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षित आर्द्रता 64 फीसदी दर्ज की गई. मौसम विभाग के अनुसार दिन में, आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के इर्दगिर्द बना रह सकता है.

4:36 PM. 14 Aug 21 4:36 PM. 14 Aug

एनएच-80 पर बड़े वाहनों का परिचालन बंद

बिहार के मुंगेर, भागलपुर व लखीसराय में बाढ़ से हालात बिगड़ गये हैं. अन्य जिलों में भी त्राहिमाम की स्थिति है. स��लतानगंज-भागलपुर एनएच-80 पर बड़े वाहनों का परिचालन बंद हो गया है.

4:36 PM. 14 Aug 21 4:36 PM. 14 Aug

मौसम विभाग के मुताबिक

मौसम विभाग के मुताबिक महीने की दिल्ली में शुष्क शुरुआत के बावजूद, अगस्त में आने वाले 10 दिनों में बारिश की कमी को कवर करने की संभावना है. इस कारण यह “सामान्य के करीब” मानसून महीना होने की संभावना है.

1:02 PM. 14 Aug 21 1:02 PM. 14 Aug

झारखंड का मौसम

मौसम विभाग की मानें, तो उत्तरी, पश्चिमी और मध्य भाग के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार हैं. इस दौरान मेघ गर्जन होगा. 15 अगस्त को मेघ गर्जन के साथ बारिश होगी और वज्रपात की भी आशंका है.

1:02 PM. 14 Aug 21 1:02 PM. 14 Aug

बिहार में बारिश और बाढ़ का खतरा

बिहार की राजधानी पटना में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ता नजर आ रहा है. गंगा, सोन, पुनपुन, कोसी समेत बिहार की 11 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. इधर, सूबे के 15 जिलों में बाढ़ का कहर जारी है. मौसम विभाग ने भी उत्तर बिहार के छह जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी करने का काम किया है.

1:02 PM. 14 Aug 21 1:02 PM. 14 Aug

दिल्ली में उमस भरा मौसम बने रहने का अनुमान

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में उमस भरा मौसम बना रहने का अनुमान है. साथ ही मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 5 से 6 दिन तक यहां बारिश की कोई संभावना नहीं है. ऐसे में दिल्ली में रहने वाले लोगों के लिए 15 अगस्त का जश्न तपिश भरा रह सकता है.

1:02 PM. 14 Aug 21 1:02 PM. 14 Aug

बिहार के इन 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग की माने तो बिहार के किशनगंज, अररिया, मधुबनी, सीतामढ़ी, सुपौल के साथ पूर्वी और पश्चिमी चंपारण में भारी बारिश और वज्रपात देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग द्वारा अगले 72 घंटे में भारी बारिश और वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी कर दी गई है.

1:02 PM. 14 Aug 21 1:02 PM. 14 Aug

मौसम विभाग ने कहा

मौसम विभाग ने कहा 15 अगस्त तक उत्तराखंड में तथा शनिवार को हिमाचल प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं.

1:02 PM. 14 Aug 21 1:02 PM. 14 Aug

यूपी का मौसम

मौसम विभाग ने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में छिटपुट स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. राज्य में कई स्थानों पर जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 14 अगस्त को कुछ स्थानों पर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है.

1:02 PM. 14 Aug 21 1:02 PM. 14 Aug

16 अगस्त तक बारिश नहीं

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक दिल्ली में शुष्क मौसम बना रहेगा और अगले पांच-छह दिनों में वर्षा होने की संभावना नहीं है. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मॉनसून ‘‘ब्रेक फेज” में चला गया है और उत्तर-पश्चिम भारत में कम से कम 16 अगस्त तक बारिश नहीं होगी.

1:02 PM. 14 Aug 21 1:02 PM. 14 Aug

यहां कमजोर बारिश की संभावना

आईएमडी के अनुसार, 15 अगस्त तक उत्तर भारतीय मैदानी इलाकों में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और इससे सटे मध्य भारत और प्रायद्वीपीय भारत के अधिकांश हिस्सों (तमिलनाडु और केरल के बाहर) में कमजोर बारिश जारी रहने की संभावना है. आईएमडी ने कहा कि 16 अगस्त से प्रायद्वीपीय भारत में बारिश की गतिविधियां बढ़ जाएंगी.

Posted By : Amitabh KUMAR

मुख्य बातें

Weather Forecast LIVE Updates,14 and 15 August : देश में अगले पांच दिनों तक RAIN की संभावना कम है. हालांकि, कुछ राज्यों में हल्की बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. UP-JHARKHAND-BIHAR और DELHI सहित अन्य राज्यों के WEATHER का हाल जानें…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >