Weather Forecast LIVE Updates Today : सितंबर में और बढ़ेगी बारिश, झारखंड, बिहार, बंगाल में अलर्ट, जानें दिल्ली-NCR समेत अन्य राज्यों का हाल

Weather Forecast Updates Today : मौसम विभाग (The Meteorological Department) ने आज झारखंड (Weather Forecast Jharkhand), बिहार (Weather Forecast Bihar), बंगाल (Weather Forecast Bengal) में अच्छी बारिश का अनुमान लगाया है. जबकि, गुजरात (Weather Forecast Gujarat) और राजस्थान (Weather Forecast Rajasthan) में मानसून उग्र नजर आ रहा है. यहां मूसलाधार बारिश होने की संभावना है. विभाग की मानें तो इन क्षेत्रों को छोड़ दिल्ली (Weather Forecast Delhi), पंजाब (Weather Forecast Punjab), मध्य प्रदेश (Weather Forecast Madhya Pradesh), महाराष्ट्र (Weather Forecast Maharasthra), यूपी (Weather Forecast UP), ओडिशा (Weather Forecast Odisha) समेत अन्य राज्यों में आज मानसून कमजोर रहने की बात कही है. ऐसे में आइये जानते हैं आज कहां कितनी होगी बारिश..

Live Updates
10:56 PM. 24 Aug 20 5:26 PM. 24 Aug

गुजरात के कई इलाकों में जलप्रलय 

गुजरात के कई इलाकों में बारिश ने कारण बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं. मोरबी इलाके में डैम खोले जाने के बाद स्थिति काफी खराब हो गई है. कई इलाकों में पानी भर गया है. इसके कारण कई घर पानी में डूब चुके हैं. सड़कों पर भी पानी का कब्जा हो चुका है.

10:56 PM. 24 Aug 20 5:26 PM. 24 Aug

जूनागढ़ इलाके में बाढ़ का कहर

गुजरात के जूनागढ़ इलाके में भारी बारिश के बाद पैदा हुए बाढ़ के हालात ने लोगों को मुश्किलों में डाल दिया है. जूनागढ़ में बाढ़ का पानी जमा हुआ है. लोगों को बाढ़ में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग ने अभी और बारिश का अलर्ट जारी किया है.

10:56 PM. 24 Aug 20 5:26 PM. 24 Aug

राजस्थान, गुजरात में बाढ़ का खतरा

आईएमडी ने अगले 12 घंटे के लिए विशेष अलर्ट जारी किया है. इसके अनुसार दक्षिण राजस्थान के साथ ही गुजरात के कुछ इलाकों में बाढ़ आने का खतरा जताया गया है. इसको देखते हुए आवश्यक दिशानिर्देश भी जारी की गई है.

7:19 PM. 24 Aug 20 1:49 PM. 24 Aug

सितंबर में और बढ़ेगी बारिश 

अमेरिकी मौसम विभाग ने यह खुलासा किया है कि प्रशांत महासागर में सितंबर-अक्टूबर 2020 से ला-नीना का असर दिखेगा. जिसके कारण भारत में मानसून का प्रभाव कुछ और दिनों तक और दिखेगा. विभाग की मानें तो सितंबर में बारिश गतिविधियां भी काफी हद तक बढ़ सकती है. यही नहीं इसके प्रभाव से देश के दक्षिणी हिस्सों में ठंड भी बढ़ सकती है.

7:19 PM. 24 Aug 20 1:49 PM. 24 Aug

गुजरात के भुज में भारी वर्षा के बाद जलभराव

गुजरात के भुज में भारी वर्षा के बाद कई क्षेत्रों में गंभीर जलभराव की सूचना है. भारत के मौसम विभाग ने आज शहर में दिन भर बादल छाये रहने और वर्षा होने की संभावना जतायी थी.

7:19 PM. 24 Aug 20 1:49 PM. 24 Aug

हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़ने के बाद बढ़ा यमुना नदी का जल स्तर

हरियाणा में हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद यमुना नदी के जल स्तर में बढ़ोत्तरी हुई है. शहर में ओल्ड यमुना ब्रिज पर जल स्तर 204 मीटर से अधिक दर्ज किया गया है.

मुख्य बातें

Weather Forecast Updates Today : मौसम विभाग (The Meteorological Department) ने आज झारखंड (Weather Forecast Jharkhand), बिहार (Weather Forecast Bihar), बंगाल (Weather Forecast Bengal) में अच्छी बारिश का अनुमान लगाया है. जबकि, गुजरात (Weather Forecast Gujarat) और राजस्थान (Weather Forecast Rajasthan) में मानसून उग्र नजर आ रहा है. यहां मूसलाधार बारिश होने की संभावना है. विभाग की मानें तो इन क्षेत्रों को छोड़ दिल्ली (Weather Forecast Delhi), पंजाब (Weather Forecast Punjab), मध्य प्रदेश (Weather Forecast Madhya Pradesh), महाराष्ट्र (Weather Forecast Maharasthra), यूपी (Weather Forecast UP), ओडिशा (Weather Forecast Odisha) समेत अन्य राज्यों में आज मानसून कमजोर रहने की बात कही है. ऐसे में आइये जानते हैं आज कहां कितनी होगी बारिश..

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >