Weather Forecast:पहाड़ों पर बने एक और पश्चिमी विक्षोभ से मैदानों में बढ़ेगी ठंड, बिहार-झारखंड में भी गिरा पारा

देश भर में मौसम में बदलाव देखा जा सकता है. जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के पूर्वी हिस्से में एक और पश्चिमी विक्षोभ का प्रवाह देखा जा रहा है. जिससे मैदानी इलाकों में ठंड का प्रकोप और बढेगा. वहीं, राजस्थान में कंपकपाती ठंड का दौर जारी है.राजस्थान के पश्चिमी हिस्से में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बन रहा है.

Live Updates
6:58 PM. 15 Dec 21 1:28 PM. 15 Dec

दिल्ली में बारिश के आसार

दिल्ली एनसीआर में बारिश के आसार बन रहे हैं. आईएमडी के अनुसार कल राज्य में हल्की बूंदा-बादी हो सकती है साथ ही आंशिक रुप से बादल छाए रहेंगे. घना कोहरा भी देखने को मिल सकता है.

6:58 PM. 15 Dec 21 1:28 PM. 15 Dec

पंजाब में घना कोहरा

पंजाब के शहर अमृतसर में आज सुबह घना कोहरा छाया हुआ था. ठंड के बढ़ते प्रकोप के बीच यहां के स्थानीय लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं.

6:58 PM. 15 Dec 21 1:28 PM. 15 Dec

रांची में तापमान 10 डिग्री के नीचे जाने की संभावना

रांची स्थित भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में 15 दिसंबर के बाद तापमान में कमी आ सकती है. हवा उत्तर की ओर से चलने लगेगी. कश्मीर और शिमला में पड़नेवाली बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में दिखने लगेगा.रांची का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेसि के आसपास पहुंच सकता है.

1:05 PM. 15 Dec 21 7:35 AM. 15 Dec

बिहार के कटिहार में पारा 2.7 तक नीचे

बिहार में ठंड ने भले ही देर से दस्तक दी है लेकिन हांड़ कंपाने वाली है. पिछले 24 घंटों में बिहार के करीब 12 से 14 जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई है. हालांकि कुछ जिलों थोड़ी राहत के साथ तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है. वहीं, सबसे अधिक तापमान में गिरावट कटिहार में देखी गई है. कटिहार में पारा 2.7 डिग्री तक नीचे चला गया है.

1:05 PM. 15 Dec 21 7:35 AM. 15 Dec

इन राज्यों में होगी बारिश

वहीं,दक्षिण के कुछ राज्यों में बारिश की संभावना है. रायलसीमा,दक्षिण अंतरिक कर्नाटक और आंतरिक तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है.

1:05 PM. 15 Dec 21 7:35 AM. 15 Dec

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बना रहा नया मौसमी सिस्टम

स्काईमेट वेदर के अनुसार जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के पूर्वी हिस्सों पर पश्चिमी विक्षोभ देखा जा सकता है. फिलहाल ताजा पश्चिमी विक्षोभ कमजोर होगा. 15 दिसंबर की शाम से पश्चिमी हिमाचल क्षेत्रों को प्रभावित कर सकता है. वहीं, राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र देखा जा सकता है. गुजरात में भी पारा गिरेगा. आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री गिरावट हो सकती है.

मुख्य बातें

देश भर में मौसम में बदलाव देखा जा सकता है. जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के पूर्वी हिस्से में एक और पश्चिमी विक्षोभ का प्रवाह देखा जा रहा है. जिससे मैदानी इलाकों में ठंड का प्रकोप और बढेगा. वहीं, राजस्थान में कंपकपाती ठंड का दौर जारी है.राजस्थान के पश्चिमी हिस्से में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बन रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >