Weather Forecast: कल इन राज्यों में हो सकती है बारिश, जानें कैसा रहेगा आपके राज्य का मौसम

अरब सागर व बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान ‘जवाद’ की वजह से देश के कई इलाकों के लोगों को नवंबर-दिसंबर में आंधी-तूफान के साथ जोरदार बारिश का सामना करना पड़ा. 24 घंटों के दौरान आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट, तमिलनाडु के तटवर्ती इलाकों में हल्की से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है.

Live Updates
4:29 AM. 12 Dec 21 10:59 PM. 11 Dec

कल इन राज्यों में हो सकती है बारिश

स्काईमेट ने कहा है कि आगामी 24 घंटों के दौरान, आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट और तमिलनाडु के तटवर्ती इलाकों में हल्की से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है.

4:29 AM. 12 Dec 21 10:59 PM. 11 Dec

14 दिसंबर तक नये विक्षोभ की उम्मीद

14 दिसंबर तक पश्चिमी हिमालय के पास एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की उम्मीद है. पूर्वोत्तर से आने वाली नम हवाएं तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में नमी बनाये रखेंगी.

4:29 AM. 12 Dec 21 10:59 PM. 11 Dec

असम और दक्षिण के कई राज्यों में बारिश

वेदर रिपोर्ट देने वाली एजेंसी स्काईमेट का कहना है कि पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बारिश बारिश हुई है. कहा है कि पूर्वी असम, अरुणाचल प्रदेश, लक्षद्वीप और आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट पर हल्की से मध्यम बारिश हुई. तटीय तमिलनाडु, दक्षिण केरल और मणिपुर और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश हुई.

4:56 PM. 11 Dec 21 11:26 AM. 11 Dec

राजस्थान के चुरू एवं सीकर में रात का तापमान तीन डिग्री सेल्सियस

राजस्थान के अनेक इलाकों में सर्दी बढ़ने के बीच चुरू एवं सीकर शहरों में शुक्रवार रात तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान नागौर एवं चित्तौड़गढ़ में 4.7 डिग्री, भीलवाड़ा में 5.0 डिग्री, पिलानी में 5.1 डिग्री, अलवर में 5.5 डिग्री, संगरिया में 5.7 डिग्री एवं गंगानगर में 8.2 डिग्री दर्ज किया गया. राज्य के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है. राजधानी जयपुर में यह 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार, अभी कुछ दिन मौसमी हालात ऐसे ही बने रहेंगे.

4:56 PM. 11 Dec 21 11:26 AM. 11 Dec

अफगानिस्तान के फैजाबाद में रिक्टर स्केल पर 4.3 की तीव्रता पर आया भूकंप

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के हवाले से समाचार एजेंसी एएनआई ने खबर दी है कि अफगानिस्तान के फैजाबाद में शनिवार की सुबह करीब 10.17 पर रिक्टर स्केल पर 4.3 की तीव्रता वाला भूकंप आया.

2:56 PM. 11 Dec 21 9:26 AM. 11 Dec

सबसे सर्द रही दिल्ली की रात, तापमान गिरकर 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज

भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से शनिवार सुबह दी गई जानकारी के अनुसार, दिल्ली में बीती रात सबसे ठंडी रात रही, जहां तापमान गिरकर 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह इस मौसम की अब तक की सबसे सर्द रात थी.

मुख्य बातें

अरब सागर व बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान ‘जवाद’ की वजह से देश के कई इलाकों के लोगों को नवंबर-दिसंबर में आंधी-तूफान के साथ जोरदार बारिश का सामना करना पड़ा. 24 घंटों के दौरान आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट, तमिलनाडु के तटवर्ती इलाकों में हल्की से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >