Weather Forecast Update: बिहार समेत कई राज्यों में तेज हवा चलने, बिजली और ओलावृष्टि की संभावना

बढ़ती गर्मी के बाद सोमवार को झारखंड के मौसम में अचानक से बदलाव देखने को मिला. सुबह से ही हल्की धूप देखने को मिली. शाम तक आसमान में बादल छा गए और देर रात गरज के साथ बारिश भी हुई. दिनभर गर्मी के बाद सोमवार रात लोगों को बूंदाबांदी ने राहत दी. मौसम विभाग के अनुसार यह सिलसिला आज भी जारी रह सकता है. मौसम विशेषज्ञों ने अनुमान लगाया है कि मंगलवार को भी झारखंड में फिर से बारिश हो सकती है. दोपहर बाद बादल छाने के साथ तेज रफ्तार में हवाएं चल सकती हैं. वहीं, प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक के साथ आंधी आने की भी संभावना है. झारखंड (Weather Forecast Jharkhand), बिहार (Weather Forecast Bihar), उत्तर प्रदेश (Weather Forecast UP), दिल्ली (Weather Forecast Delhi) सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल जानने के लिए बने रहें हमारे साथ...

Live Updates
5:42 PM. 21 Apr 20 5:42 PM. 21 Apr

आने वाले दो-तीन दिनों में दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज राहत देने वाला रहेगा!

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते दिल्ली-एनसीआर के करोड़ों लोगों को रविवार शाम से मिली राहत मंगलवार को जारी है. जहां एक ओर न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट आयी है. ऐसे में लगातार गर्मी का सामना कर रहे लोग अब बड़ी राहत महसूस कर रहे हैं. आने वाले दो तीन दिनों में भी मौसम का मिजाज ऐसा रह सकता है.

राज्यों के मौसम से जुड़ी हर News in Hindi से अपडेट रहने के लिए बने रहें हमारे साथ.

2:44 PM. 21 Apr 20 2:44 PM. 21 Apr

कई राज्यों में तेज हवा चलने, बिजली और ओलावृष्टि की संभावना

पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. पूरे उत्तर भारत में बारिश होने की संभावना बनी हुई है. बिहार, असम मेघालय, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और बिजली व ओलावृष्टि के होने की संभावना जतायी गयी है.

1:14 PM. 21 Apr 20 1:14 PM. 21 Apr

बिहार के इन जिलों में हुई बारिश 

बिहार के कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश हो रहा है. बता दें की दरभंगा, सहरसा, किशनगंज, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, भागलपुर समेत कई जिलों में बारिश हो रही है.

1:14 PM. 21 Apr 20 1:14 PM. 21 Apr

बे मौसम बरसात से फसलों को नुकसान

बिहार के कई जिलों में मंगलवार की सुबह अचानक काले घने बादल आसमान में मंडराने लगे और तेज आंधी तूफान के साथ बारिश हो रही है. आंधी बारिश से एक तरफ तो लोगों को गर्मी से जरूर राहत मिली है, लेकिन इससे खेतों में लगी फसल पर बुरा असर पड़ा है.

1:14 PM. 21 Apr 20 1:14 PM. 21 Apr

उत्तर भारत में बदलेगा मौसम का मिजाज

पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. पूरे उत्तर भारत में बारिश होने की संभावना बनी हुई है. बिहार,असम मेघालय, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और बिजली व ओलावृष्टि के होने की संभावना लगाई गई है

1:14 PM. 21 Apr 20 1:14 PM. 21 Apr

उत्तर पूर्व के राज्यों में मौमस का हाल 

मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले दिनों हुए गंगीय पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम-त्रिपुरा, असम-मेघालय, केरल-माहे और कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की उम्मीद लगाई गई है.

1:14 PM. 21 Apr 20 1:14 PM. 21 Apr

बारिश से तापमान में आयी गिरावट

बिहार में बीस अप्रैल सोमवार को भी प्रदेश के कई स्थानों पर बारिश हुई है. हालांकि पूरे प्रदेश में पांच मिलीमीटर से अधिक बारिश नहीं हुई है़ मौसम विज्ञानियों का मत है कि यह राहत की बात है,क्योंकि पूर्वानुमान में अधिक बारिश की आशंका जतायी जा रही थी. सोमवार को दिन में तेज धूप निकली,लेकिन देर शाम से ठंडी पुरवैया बहने लगी. इससे गर्मी में कुछ राहत महसूस की गयी.

1:14 PM. 21 Apr 20 1:14 PM. 21 Apr

उत्तर प्रेदश में मौसम का हाल 

उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में मौसम का रुख बदला हुआ है. पिछले दो-तीन दिनों से लगातर रह रहकर बूंदाबांदी हो रही है और आने वाले दिनों में भी मौसम के ऐसे ही आसार बने रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने भी अब आगे पूरे सप्ताह बारिश न होने की उम्मीद जाहिर की है.

1:14 PM. 21 Apr 20 1:14 PM. 21 Apr

झारखंड के इन जिलों में हो सकती हैं बारिश 

झारखंड के कई इलाकों में अगले दो-तीन घंटे में बारिश होने की संभावाना है. मौसम विभाग के अनुसार देवघर, दुमका, साहिबगंज, पश्चिमी सिंघभुम तथा सरायकेला खरसावां(उत्तरा भाग) जिले के कुछ भागों में अगले दो-तीन घंटों में मध्यम दर्जे का मेघ-गर्जन होने की संभावना है, इन जिलों के कुछ स्थानों पर 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने और वज्रपात की भी संभावना है.

1:14 PM. 21 Apr 20 1:14 PM. 21 Apr

बिहार के दरभंगा में तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश

बिहार के दरभंगा में तेज हवाओं के साथ हो रही बारिशपश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के कई हिस्सों में मौसम ने करवट बदल है. बिहार के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश की खबर है. इसी कड़ी में दरभंगा में जबर्दस्त आंधी के साथ बारिश हो रही है. इस बारिश के कारण किसान के मकई फसल की बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है. साहिबगंज में भी आंधी के साथ तेज बारिस हुई शुरू हुई

1:14 PM. 21 Apr 20 1:14 PM. 21 Apr

मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में चालीस किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. कहीं-कहीं गरज के साथ छींटे भी पड़ सकते हैं. इस सप्ताह अधिकतम तापमान 33 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

1:14 PM. 21 Apr 20 1:14 PM. 21 Apr

राजधानी दिल्ली में लोगों को मिली गर्मी से राहत 

दिल्ली में इस सप्ताह बादलों की आवाजाही और बूंदाबांदी के चलते तेज गर्मी से राहत रहेगी. मौसम विभाग का अनुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण सप्ताह भर तेज हवाओं और बादलों का दौर बना रहेगा. सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे दर्ज किया गया.

1:14 PM. 21 Apr 20 1:14 PM. 21 Apr

बिहार के कई हिस्सों में आज भी तेज हवा के साथ बारिश की आशंका 

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से प्रदेश के कई हिस्सों में 21 अप्रैल को तेज हवा के साथ कई स्थानों पर बारिश का पूर्वानुमान है़ आइएमडी पटना के मुताबिक प्रदेश में इस दौरान 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है़ कुछ सथानों पर ओला वृष्टि और ठनका गिरने की भी आशंका है़

5:09 AM. 21 Apr 20 5:09 AM. 21 Apr

झारखंड में देर रात हुई बारिश, आज गरज-चमक के साथ आंधी की संभावना

सोमवार को झारखंड के मौसम में अचानक से बदलाव देखने को मिला. सुबह से ही हल्की धूप देखने को मिली. शाम तक आसमान में बादल छा गए और देर रात गरज के साथ बारिश भी हुई. मौसम विभाग के अनुसार यह सिलसिला आज भी जारी रह सकता है. मौसम विशेषज्ञों ने अनुमान लगाया है कि मंगलवार को दोपहर बाद बादल छाने के साथ तेज रफ्तार में हवाएं चल सकती हैं। वहीं, प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक के साथ आंधी आने की भी संभावना है

मुख्य बातें

बढ़ती गर्मी के बाद सोमवार को झारखंड के मौसम में अचानक से बदलाव देखने को मिला. सुबह से ही हल्की धूप देखने को मिली. शाम तक आसमान में बादल छा गए और देर रात गरज के साथ बारिश भी हुई. दिनभर गर्मी के बाद सोमवार रात लोगों को बूंदाबांदी ने राहत दी. मौसम विभाग के अनुसार यह सिलसिला आज भी जारी रह सकता है. मौसम विशेषज्ञों ने अनुमान लगाया है कि मंगलवार को भी झारखंड में फिर से बारिश हो सकती है. दोपहर बाद बादल छाने के साथ तेज रफ्तार में हवाएं चल सकती हैं. वहीं, प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक के साथ आंधी आने की भी संभावना है. झारखंड (Weather Forecast Jharkhand), बिहार (Weather Forecast Bihar), उत्तर प्रदेश (Weather Forecast UP), दिल्ली (Weather Forecast Delhi) सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल जानने के लिए बने रहें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajat Kumar

Media Person. Five years of experience working in digital media doing videos and writing content. Love to do ground reporting.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >