Weather Forecast Live Update : चक्रवाती तूफान निवार का असर, बिहार-झारखंड में बढ़ी कंपकपी, कांके का पारा गिरा
Weather Forecast Live Update, Nivar Cyclone latest live status Delhi NCR, Weather India, Uttar Pradesh, West Bengal, Jharkhand, Bihar चक्रवाती तूफान निवार भारी ने तमिलनाडु और पुडुचेरी के कुछ हिस्सों में भारी तबाही मचाया. मौस्म विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ घंटों में चक्रवात कमजोर पड़ेगा. तमिलनाडु और पुडुचेरी के कुछ हिस्सों में बुधवार को तेज हवाएं चलने के साथ मूसलाधार बारिश हुई. इस बीच जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी होने से उत्तर भारत में ठंड बढ़ गई है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और इसके पड़ोसी शहरों में हवा की गति धीमी होने के कारण वायु की गुणवता खराब होकर गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है. दिल्ली में प्रदूषक तत्त्व पीएम 2.5 जनित प्रदूषण में पराली जलने से निकले धुंए की हिस्सेदारी बुधवार को दो प्रतिशत रही. झारखंड-बिहार में भी बारिश की संभावना जतायी जा रही है. मौसम से जुड़ी हरेक अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ…
Weather Forecast Live Update : चक्रवाती तूफान निवार का असर, बिहार-झारखंड में बढ़ी कंपकपी, कांके का पारा गिरा
Live Updates
8:06 PM. 26 Nov 202:36 PM. 26 Nov
चक्रवाती तूफान निवार ने ली 3 की जान
भीषण चक्रवाती तूफान ‘निवार’ भले ही कमजोर पड़ गया है, लेकिन उसने अपने पीछे तबाही का मंजर छोड़ दिया है. तमिलनाडु में तूफान से तीन लोगों की अब तक मौत हो चुकी है. जबकि 3 लोग घायल बताये जा रहे हैं. इसके अलावा 101 झोपड़ियां क्षतिग्रस्त हुई हैं. हय जानकारी तमिलनाडु के अतिरिक्त मुख्य सचिव अतुल्य मिश्रा ने दी.
8:06 PM. 26 Nov 202:36 PM. 26 Nov
चक्रवात की वजह से पेड़ टूटे, तमिलनाडु के कई हिस्सों में दीवारें गिरी
चक्रवात की वजह से किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. कई पेड़ जरूर टूटे हैं और तमिलनाडु के कई हिस्सों में दीवारें गिरने की घटनाएं भी सामने आई हैं. इससे पहले आईएमडी ने कहा था कि तूफान के पुडुचेरी के पास तट से गुजरते समय, 120-130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जो बढ़कर 145 किलोमीटर प्रति घंटे भी हो सकती हैं.
8:06 PM. 26 Nov 202:36 PM. 26 Nov
पुडुचेरी के निकट पहुंचा ‘निवार’, कमजोर होकर भीषण चक्रवात में हुआ तब्दील
प्रचंड चक्रवाती तूफान ‘निवार’ बृहस्पतिवार तड़के पुडुचेरी के निकट पहुंचा, जिससे केन्द्र शासित प्रदेश और पड़ोसी राज्य तमिलनाडु में भारी बारिश हुई. आईएमडी ने बताया कि ‘निवार’ पुडुचेरी के पास तट से गुजरने के बाद कमजोर होकर भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है.
8:06 PM. 26 Nov 202:36 PM. 26 Nov
उत्तर प्रदेश में ठंडी हवाओं के साथ हल्का कोहरा
उत्तर प्रदेश के पूर्वी इलाकों में पिछले 24 घंटो में कुछ जगहों पर ठंडी हवाओं के साथ हल्का कोहरा छाया रहा. मौसम विभाग ने जारी एक बयान में बताया कि दिन के तापमान में कुछ खास बदलाव नहीं देखा गया है, झांसी मंडल और वाराणसी मंडल में सामान्य से कम तापमान रहा जबकि राज्य के बाकी हिस्सों में तापमान सामान्य रहा. बयान के मुताबिक राज्य में सबसे अधिक तापमान झांसी और फतेहगढ़ में 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि सबसे कम तापमान चुर्क में रहा जहां पारा लुढ़क कर 5.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. आगामी 24 घंटो के बारे में मौसम विभाग का अनुमान है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सामान्यत: मौसम खुश्क रहेगा जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्का कोहरा रहने का अनुमान है.
8:06 PM. 26 Nov 202:36 PM. 26 Nov
हरियाणा और पंजाब में न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर
हरियाणा और पंजाब में न्यूनतम तापमान सामान्य सीमा से ऊपर रहा, जबकि दिन का तापमान सात डिग्री सेल्सियस तक गिर गया और 19-21 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा.
8:06 PM. 26 Nov 202:36 PM. 26 Nov
कश्मीर-हिमाचल में बर्फबारी का असर झारखंड में, पारा गिरा
कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में ताजा बर्फबारी का असर झारखंड में भी दिखने लगा है. यहां पारा भी लगातार गिरता जा रहा है. ठंढ लगातार बढ़ रही है. राजधानी रांची स्थित कांके का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री हो गयी है. मौसम विभाग का अनुमान है कि चक्रवाती तूफान का असर झारखंड में भी पड़ सकता है. मौसम विभाग ने बताया, आज मौसम बिगड़ सकता है.
मुख्य बातें