Kangana Ranaut Video : कंगना रनौत की फिसली जुबान, तो तेजस्वी यादव ने कसा तंज-ये मोहतरमा कौन है?

Kangana Ranaut Video : एक्ट्रेस और बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसपर राजद नेता तेजस्वी यादव ने तंज कसा है.

Kangana Ranaut Video : हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी उम्मीदवार और एक्ट्रेस कंगना रनौत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसपर लोग लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं. वीडियो में नजर आ रहा है कि वह अपने संबोधन में गलती से तेजस्वी यादव की जगह तेजस्वी सूर्या का नाम ले रहीं हैं. इस वीडियो के वायरल होने के बाद राजद नेता तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर रिएक्शन दिया है. उन्होंने कंगना पर तंज कसते हुए लिखा-ये मोहतरमा कौन है?

क्या है मामला

वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि विरोधी दलों के नेताओं पर हमला करते हुए बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत कह रहीं हैं- इन शहजादों को खुद नहीं पता कि ये कहां आ रहे हैं या कहां जा रहे हैं. ये इस तरह के शहजादों की पार्टी है. चाहे राहुल गांधी हों या कोई और…इस बीच कंगना की जुबान फिसली और उन्होंने तेजस्वी यादव की जगह तेजस्वी सूर्या का नाम ले लिया और कहा कि वे गुंडागर्दी करते हैं और मछली उछाल-उछालकर खाते हैं.

क्या कहा तेजस्वी यादव ने

बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत के वीडियो को शेयर करते हुए राजद नेता तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर प्रतिक्रिया दी. इसमें उन्होंने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- ये मोहतरमा कौन है? हालांकि तेजस्वी यादव के इस पोस्ट पर लोग प्रतिक्रिया देते हुए उनकी गलती का भी वीडियो शेयर कर रहे हैं.

Read Also : रांची की उलगुलान न्याय महारैली में गीत गाने लगे तेजस्वी यादव, बोले- गोबर को हलवा बना देते हैं मोदी जी

तेजस्वी यादव पर बीजेपी थी हमलावर

उल्लेखनीय है कि बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का जिक्र कंगना रनौत करना चाहतीं थीं, जो कथित तौर पर नवरात्रि की पूर्व संध्या पर मछली खाते नजर आए थे जिसके बाद बीजेपी हमलावर नजर आई थी. तेजस्वी यादव द्वारा 9 अप्रैल को पोस्ट किए गए वीडियो में, उन्हें लोकसभा चुनाव के लिए ‘व्यस्त’ प्रचार के बाद तली हुई मछली खाते हुए देखा गया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >