Weather Forecast: दिल्ली में तेज बारिश, जानें UP-बिहार सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Forecast Updates: स्काईमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम के कुछ हिस्सों, बिहार की तलहटी, उत्तर पूर्व उत्तर प्रदेश, दक्षिणपूर्व और दक्षिण राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, गुजरात क्षेत्र, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मध्यम से भारी बारिश संभव है.

Live Updates
3:11 AM. 1 Jul 23 9:41 PM. 30 Jun

Weather Forecast LIVE: हल्की बारिश की संभावना

स्काइमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, मध्य और पश्चिमी राजस्थान, छत्तीसगढ़, ओडिशा, विदर्भ, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, आंतरिक तमिलनाडु, आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों और तेलंगाना और कच्छ में 1 या 2 स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है.

3:11 AM. 1 Jul 23 9:41 PM. 30 Jun

Weather Forecast LIVE: मध्य प्रदेश और दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

स्काइमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, तमिलनाडु, केरल, झारखंड, उत्तर पूर्व भारत, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश और दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.

3:11 AM. 1 Jul 23 9:41 PM. 30 Jun

Weather Forecast LIVE: हिमाचल प्रदेश में जून में 20 फीसदी ज्यादा बारिश हुई

हिमाचल प्रदेश में जून में 20 फीसदी ज्यादा बारिश हुई और इस महीने राज्य में सामान्य वर्षा 101.11 मिलीमीटर (मिमी) के मुकाबले 121.7 मिमी दर्ज की गयी. मंडी जिले के कटौला में 24 जून को एक दिन में सबसे ज्यादा बारिश 163.3 मिमी दर्ज की गयी. इस साल जून में राज्य चार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से प्रभावित रहा, जिसके परिणामस्वरूप राज्य में व्यापक स्तर पर बारिश हुई.

3:11 AM. 1 Jul 23 9:41 PM. 30 Jun

Weather Forecast LIVE: सामान्य या सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि जुलाई के महीने में मध्य भारत और आसपास के दक्षिण प्रायद्वीपीय के साथ-साथ पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्सों और पूर्वोत्तर और उत्तर पश्चिम भारत के कुछ क्षेत्रों में सामान्य या सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है.

3:11 AM. 1 Jul 23 9:41 PM. 30 Jun

Weather Forecast LIVE: कुछ जगह भारी बारिश की संभावना

स्काइमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगह भारी बारिश की संभावना है.

3:11 AM. 1 Jul 23 9:41 PM. 30 Jun

Weather Forecast LIVE: दिल्ली में तेज बारिश

देश की राजधानी दिल्ली में जोरदार बारिश हो रही है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है. राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मुख्य बातें

Weather Forecast Updates: स्काईमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम के कुछ हिस्सों, बिहार की तलहटी, उत्तर पूर्व उत्तर प्रदेश, दक्षिणपूर्व और दक्षिण राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, गुजरात क्षेत्र, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मध्यम से भारी बारिश संभव है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vyshnav chandran

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >