Weather Forecast: देश के इन शहरों में होगी भारी बारिश, दिल्ली सहित इन राज्यों में बढ़ेगी ठंड, आईएमडी अलर्ट

Weather Forecast: देश के दो राज्यों में 19 नवंबर को भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि दिल्ली, बिहार सहित कई राज्यों में ठंड बढ़ने की उम्मीद की जा रही है.

Weather Forecast: दिल्ली में सोमवार को इस मौसम का सबसे कम, अधिकतम तापमान दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री कम है. आईएमडी के मुताबिक दिल्ली का अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा था. मौसम विभाग ने मंगलवार को घने कोहरे का पूर्वानुमान जताया है. अधिकतम 24 और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

दो राज्यों में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 19 नवंबर को तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल में भारी बारिश होने का अनुमान है.

Also Read: Delhi Lockdown: दिल्ली में ‘लॉकडाउन’ जैसी स्थिति, स्कूल बंद, SC ने मास्क पहनने की दी सलाह, वर्क फ्रॉम होम की मांग

झारखंड में बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो-चार दिनों में राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में ठंड का प्रकोप बढ़ने वाला है. रांची में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के आस-पास रहने का अनुमान है. सुबह में कोहरा या धुंध छाये रहने का अनुमान है.

  • अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है.
  • अगले 5 दिनों के दौरान मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है.
  • अगले 2 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है और उसके बाद के 3 दिनों के दौरान 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी.
  • अगले 5 दिनों के दौरान महाराष्ट्र और गुजरात क्षेत्र में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >