Heavy Rain Alert: झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में भी बरसेंगे बादल

Heavy Rain Alert: मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दक्षिणी उत्तर प्रदेश और उससे सटे उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर बने निम्न दबाव क्षेत्र (लो प्रेशर) का असर मौसम पर साफ दिखाई दे रहा है. पढ़ें किन राज्यों के लिए जारी किया गया है बारिश का अलर्ट और रक्षाबंधन (28 अगस्त) के दिन किन राज्यों में होगी बारिश.

Heavy Rain Alert: मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 27 अगस्त को कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रह सकता है. कुछ इलाकों में बारिश तेज भी हो सकती है. वहीं, 29 और 30 अगस्त को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कुछ जगहों पर आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है. उत्तराखंड में 27 अगस्त से 1 सितंबर तक मौसम खराब रह सकता है.

झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट

झारखंड में 27 से 29 अगस्त 2026 के दौरान राज्य भर में कहीं-कहीं गरज, वज्रपात (आकाशीय बिजली) और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. इस दौरान भारी बारिश का असर अलग-अलग क्षेत्रों में रहेगा. 27 अगस्त को उत्तर-पश्चिमी (गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार) और मध्य भागों (हजारीबाग, कोडरमा) में, 28 अगस्त को उत्तर-मध्य जिलों (चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह) में जबकि 29 अगस्त को उत्तर-पूर्वी (दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह), मध्य (धनबाद) और दक्षिण-पूर्वी भागों (पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां) में कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अनुमान है.


झारखंड का मौसम

बिहार का कैसा रहेगा मौसम?

बिहार में 27 अगस्त 2026 को राज्य के पश्चिमी सीमावर्ती जिलों (जैसे पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, अरवल, रोहतास, भभुआ और औरंगाबाद) में अनेक स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. वहीं मध्य व उत्तरी जिलों (जैसे सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, पटना, नालंदा, गया, जहानाबाद, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, बेगूसराय और शेखपुरा) में कुछ स्थानों पर जबकि पूर्वी व दक्षिण-पूर्वी जिलों (जैसे सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, जमुई, बांका, नवादा और भागलपुर) में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान है.


बिहार का मौसम

मौसम विभाग का पूरा प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

छत्तीसगढ़ का मौसम कैसा रहेगा?

छत्तीसगढ़ में 27-28 अगस्त को बारिश का दौर जारी रहेगा. प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इस दौरान कुछ स्थानों पर तेज बारिश भी हो सकती है. खासकर 27 अगस्त को कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ वज्रपात का खतरा रहेगा. 28 अगस्त को भी एक-दो जगहों पर तेज बारिशऔर बिजली चमकने की संभावना है.


ये भी पढ़ें: Chhattisgarh Weather : रक्षाबंधन पर भी नहीं थमेगी बारिश, 31 अगस्त तक जारी रहेगा बरसात का दौर

राजस्थान का कैसा रहेगा मौसम?

मौसम केंद्र के अनुसार, पूर्वी राजस्थान में 27 अगस्त से 2 सितंबर के बीच बारिश का दौर कमजोर पड़ने की संभावना है. हालांकि, कोटा संभाग के कुछ इलाकों में 27 और 28 अगस्त को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के अधिकतर भागों में आगामी सप्ताह भर कमजोर मानसून परिस्थितियां जारी रहने की संभावना है.

दिल्ली का कैसा रहेगा मौसम ?

दिल्ली में 27 से 29 अगस्त 2026 के दौरान न्यूनतम तापमान 25 से 27°C के बीच बना रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 33°C से बढ़कर 37°C तक पहुंचने का अनुमान है. 27 अगस्त को आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और सुबह से दोपहर पूर्व के दौरान कई स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है. इसके बाद 28 और 29 अगस्त को बारिश की संभावना नहीं है.


पूर्वोत्तर भारत का मौसम

27 अगस्त से 1 सितंबर के बीच अरुणाचल प्रदेश में कई जगहों पर लगातार बारिश होने की संभावना है. वहीं, 28 अगस्त से 1 सितंबर तक असम और मेघालय में जबकि 27 अगस्त से 1 सितंबर के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बारिश हो सकती है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >