झारखंड-यूपी में लू का अलर्ट, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Forecast : मौसम विभाग के अनुसार, 20 अप्रैल तक पूर्वी यूपी में लू चल सकती है. 19 से 22 अप्रैल के बीच पूर्वी राजस्थान और ओडिशा भी लोगों को गर्मी सताएगी. जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल.

Weather Forecast :  मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 21-22 अप्रैल को पश्चिमी राजस्थान, जबकि 19 अप्रैल को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में गर्मी बढ़ेगी. झारखंड में 20-21 अप्रैल को लू का असर दिखेगा.

इन राज्यों में बारिश के आसार

वहीं, 19 से 21 अप्रैल के बीच अरुणाचल प्रदेश में मौसम बिगड़ सकता है. 19 और 21 अप्रैल को असम-मेघालय में गरज-चमक के साथ बारिश होगी. 19 अप्रैल को उत्तर बंगाल (दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी वाला इलाका) और सिक्किम में भी तेज बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है. 19 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 30-50 किमी/घंटा तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी हो सकती है.

पूरा प्रेस रिलीज देखने के लिए यहां क्लिक करें 

Up weather

यूपी का मौसम कैसा रहेगा?

उत्तर प्रदेश में आने वाले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है. खासकर प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में तापमान बढ़कर करीब 45°C तक पहुंच सकता है, जिससे लू चलने के आसार हैं. अगले 2–3 दिनों में तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है. पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में दिन के समय कहीं-कहीं लू चलने की चेतावनी जारी की गई है, जबकि पश्चिमी यूपी में फिलहाल कोई विशेष चेतावनी नहीं है. कुल मिलाकर, प्रदेश में गर्म और शुष्क मौसम बना रहेगा.

Delhi weather

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?

दिल्ली में 19 से 21 अप्रैल तक आंशिक बादल छाए रहेंगे. इसके बाद 22 से 24 अप्रैल तक मौसम फिर से मुख्य रूप से साफ रहेगा. इस दौरान अधिकतम तापमान करीब 38 से 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 से 24 डिग्री के बीच रहने की संभावना है. गर्मी सामान्य से ज्यादा महसूस हो सकती है.

Bihar weather

बिहार का मौसम कैसा रहेगा

बिहार में 19 अप्रैल को अधिकांश जिलों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है. राज्य के ज्यादातर हिस्सों में आसमान साफ या हल्के बादल रह सकते हैं. हालांकि, उत्तर-पूर्वी जिलों जैसे सुपौल, अररिया और किशनगंज में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की बारिश और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है. यहां येलो अलर्ट जारी किया गया है.

झारखंड में भीषण गर्मी की चेतावनी

झारखंड में 19 और 20 अप्रैल को कुछ जगहों पर लू चलने की चेतावनी जारी की गई है. तापमान 3°C तक बढ़ सकता है. गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जैसे जिलों में गर्मी का असर ज्यादा रहने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >