Weather Forecast: दिल्ली-NCR लेकर यूपी में घना कोहरा, ठिठुर रहा उत्तर भारत, जानें देशभर का मौसम

Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरा उत्तर भारत ठंड से ठिठुर रहा है. दिल्ली-यूपी से लेकर पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. कई इलाकों में घना कोहरा भी छा रहा है. घने कोहरे के कारण दिल्ली में कई उड़ानें भी प्रभावित हुई हैं.

Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरा उत्तर भारत ठंड से ठिठुर रहा है. शीतलहर के कारण कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. कई इलाकों में शीतलहर का प्रकोप है. मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों में कोहरे और ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया है. आईएमडी का अनुमान है कि आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आ सकती है. यहीं हाल यूपी, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, बिहार और झारखंड समेत अन्य राज्यों का है. तापमान में गिरावट के कारण इन राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है.

कश्मीर के कई हिस्सों में घना कोहरा

कश्मीर के बड़े इलाके में घना कोहरा छा रहा है. दृश्यता करीब 300 मीटर रह गई है. इसके कारण श्रीनगर हवाई अड्डे पर उड़ानों का परिचालन प्रभावित हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक घाटी के अधिकतर इलाकों में न्यूनतम तापमान में थोड़ा इजाफा हुआ है, इसके बाद भी हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है. मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जम्मू कश्मीर के अधिकतर स्थानों पर हल्की से मध्यम बर्फबारी के आसार है. वहीं सोमवार सुबह तक भारी बर्फबारी हो सकती है.

दिल्ली में ठंड के साथ छा रहा घना कोहरा

दिल्ली में जनवरी महीना शुरू होते ही कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है. पूरे दिल्ली एनसीआर इलाके में घना कोहरे छा रहा है. शुक्रवार को दृश्यता काफी कम होने के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर 400 से अधिक उड़ानों के परिचालन में देरी हुई.राष्ट्रीय राजधानी के कुछ इलाकों में घने कोहरे के कारण दृश्यता घटकर शून्य हो गई. मौसम विभाग का अनुमान है कि आज यानी शनिवार को भी दिल्ली के अधिकांश इलाकों में घना कोहरा छाएगा. पहाड़ों में आ रही ठंडी हवाओं के कारण पूरी दिल्ली में सिरहन वाली सर्दी है.

यूपी में जोरदार ठंड से जनजीवन प्रभावित

दिल्ली के साथ-साथ यूपी में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है. अधिकतम तापमान भी गिरकर 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास आ गया है. वहीं कई शहरों में न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई है. कानपुर शहर में पारा 5 डिग्री सेल्सियस आ गया है. मौसम विभाग का अनुमान है कि पहाड़ों में बर्फबारी के कारण उत्तर प्रदेश के मौसम में भी बदलाव आएगा. वहीं, कई इलाकों में घना कोहरा छा रहा है. सबसे ज्यादा ठंड और कोहरे का असर पश्चिमी यूपी में दिखाई दे रहा है.

पंजाब और हरियाणा में छाया घना कोहरा

यही हाल पंजाब और हरियाणा राज्य का है. शुक्रवार को घना कोहरा छाया रहा. दोनों राज्यों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. घना कोहरा के कारण अधिकांश इलाकों में दृश्यता में काफी कमी आई है. हरियाणा के नारनौल और हिसार में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. यहां न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री और 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग का अनुमान है कि आज भी दोनों राज्यों में ठंड के साथ घना कोहरा छा सकता है.

राजस्थान में शीतलहर और ठंड से मिलेगी थोड़ी राहत

राजस्थान के कुछ हिस्सों में सर्दी और कोहरे का प्रकोप जारी है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कुछ स्थानों पर घना से लेकर अति घना कोहरा छाया रहेगा. मौसम विभाग के मुताबिक माउंट आबू में शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी दिनों में राज्य में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है. ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है.

Also Read: Weather Updates: पहाड़ों में बर्फबारी से मैदानों में कड़ाके की ठंड, बारिश से बढ़ सकती है परेशानी, जानें मौसम का हाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >