दिल्ली में कब तक होगी बारिश? मौसम विभाग का आया अपडेट

Weather Forecast Delhi : दिल्ली के कई हिस्सों में शुक्रवार को बारिश हुई. मौसम विभाग ने यहां और भी बारिश की संभावना व्यक्त की है. अगले चार दिन के वेदर के बारे में जानें यहां.

Weather Forecast Delhi : दिल्ली के कुछ हिस्सों में शुक्रवार की सुबह बारिश हुई, जिससे ठंड बढ़ गई. मौसम विभाग ने दिन के लिए अभी और अधिक बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है. यहां वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव है जिसका असर वेदर पर नजर आ रहा है. इस डिस्टर्बेंस और पूर्वी हवाओं के साथ इसके संपर्क की वजह से दिल्ली, एनसीआर सहित उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने 27 दिसंबर को दिन के लिए आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है.

मौसम विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार और शनिवार को आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई है. रविवार को घने कोहरे का पूर्वानुमान है जिसे देखते हुए ‘येलो अलर्ट’ भी जारी किया गया है.

दिल्ली के किस इलाके में कितनी बारिश हुई?

प्राथमिक मौसम केंद्र, सफदरजंग स्थित वेधशाला ने रात ढाई बजे से सुबह साढ़े पांच बजे के बीच 1.8 मिलीमीटर (मिमी) बारिश दर्ज की. इसके बाद से सुबह साढ़े आठ बजे तक 7.3 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई. पालम मौसम केंद्र में 11.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि लोधी रोड में 6.8 मिमी और पूसा में 5.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की. राजधानी में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह सामान्य से 2.8 डिग्री ज्यादा था.

दिल्ली में अगले चार दिन का मौसम कैसा रहेगा?

1. 28 दिसंबर को दिल्ली में बारिश की संभावना है. इस दिन अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 20 और 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है.

2. 29 दिसंबर को सुबह और शाम कोहरा नजर आएगा. कहीं-कहीं घना कोहरा रहेगा. इस दिन अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 21 और 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है.

3. 30 दिसंबर को भी सुबह और शाम कोहरा रहेगा. कहीं-कहीं घना कोहरा रहेगा. दिन में आसमान साफ होगा. इस दिन अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 22 और 7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है.

4. 31 दिसंबर को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 22 और 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है.

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता 372 के साथ ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रिकॉर्ड की गई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >