Weather Forecast: बंगाल की खाड़ी में बन रहा साइक्लोनिक सर्कुलेशन, जानिए बिहार-झारखंड समेत इन 5 राज्यों का मौसम

Weather Forecast: भारत में अब मानसून की विदाई शुरू होने लगेगी. इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी में एक नया साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन सकता है. जिसके कारण दिल्ली, राजस्थान से लेकर उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश हो सकती है.

Weather Forecast: दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में बारिश में कमी आई है. मसलन अब देश में मानसून की विदाई की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इसी कड़ी में भारतीय मौसम विज्ञान ने कहा है कि आज यानी 23 सितंबर से पश्चिमी राजस्थान और बंगाल की खाड़ी से मानसून का विदाई शुरू हो जाएगी. हालांकि IMD ने कहा है कि आने वाले दिनों में बंगाल की खाड़ी में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन सकता है. जिसके कारण राजस्थान के कई इलाकों में बारिश हो सकती है. एक नजर डालते है आज कैसा रहेगा देशभर में मौसम.

दिल्ली में फिर गर्मी
दिल्ली में बीते दो तीन दिनों से बारिश नहीं हो रही है. बारिश नहीं होने से दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर उमस भरी गर्मी शुरू हो गई है. वहीं मौसम विभाग ने का है कि आज (23 सितंबर) को दिल्ली में बारिश की संभावना काफी कम है. सुबह से खिली धूप रहेगी. आईएमडी ने कहा है कि सुबह के समय आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं. लेकिन इसके बाद तेज धूप से लोगों को दो-चार होना पड़ेगा. हालांकि मौसम विभाग ने कहा है कि 26 सितंबर के बाद कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है.

Weather Forecast: यूपी में हल्की बारिश के आसार

यूपी में बारिश की रफ्तार में कमी आई है. लेकिन बारिश का दौर पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है. मौसम विभाग का अनुमान है कि आज भी प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. हालांकि कई जिलों में मौसम शुष्क रहेगा. मौसम विभाग ने कहा है कि आज पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है.

Weather Forecast: राजस्थान में आने वाले दिनों में हो सकती है बारिश

राजस्थान में आज से मानसून की विदाई शुरू हो गयी है. हालांकि मानसून कि विदाई काफी देर से हो रही है. आम तौर पर 17 सितंबर से देश में मानसून की विदाई शुरू हो जाती है. लेकिन इस बार यह एक हफ्ते बाद शुरू हो रही है. हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है कि बंगाल की खाड़ी में जो नया साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहे है उसके कारण राजस्थान के कई जिलों में आने वाले दिनों में बारिश हो सकती है. IMD का अनुमान है कि पूर्वी राजस्थान में 29 से 30 सितंबर तक बारिश हो सकती है.

Weather Forecast: झारखंड में बारिश की आशंका

मौसम विभाग ने बताया है कि बंगाल की खाड़ी में इस समय 2 साइक्लोन सक्रिय हैं. ये दोनों अपर एयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन हैं. इसका असर झारखंड के मौसम पर भी दिखेगा. भारत मौसम विज्ञान विभाग के रांची स्थित मौसम केंद्र ने कहा है कि आज (23 सितंबर) को झारखंड में कहीं-कहीं गरज के साथ बिजली चमकने की संभावना है. मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 3 दिनों तक राज्य में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. इसके बाद 2 दिन में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट आएगी.

बिहार में बाढ़ से हाहाकार
बिहार में बाढ़ से कई इलाकों में हाहाकार मचा है. राज्य के 12 जिलों में बाढ़ का कहर है. मौसम विभाग ने कहा है कि आज बिहार के कई जिलों में भारी बारिश हो सती है. ऐसे में बारिश से आम लोगों की परेशानी और बढ़ेगी. मौसम विभाग ने कहा है पटना, बक्सर, भोजपुर, वैशाली, कटिहार, भागलपुर, खगड़िया, लखीसराय, मुंगेर, समस्तीपुर, बेगूसराय और वैशाली जिले के गांव सबसे अधिक बाढ़ से प्रभावित है. इन ग्राम पंचायतों में लोगों के आवागमन के लिए नावें चलाई जा रही है.

Also Read: PM Modi US Visit Live: अमेरिका में मेगा इवेंट, बोले पीएम मोदी- ‘अमेरिका और इंडिया दुनिया का नया AI पावर’

PM Modi in New York: ‘कई देशों में लोकतंत्र का जश्न चल रहा है – प्रधानमंत्री मोदी ​​​​​​​

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >