Kal Ka Mausam : बिहार-झारखंड सहित कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य के मौसम का हाल

Kal Ka Mausam : बिहार, झारखंड और यूपी सहित कई राज्यों में बारिश की संभावना व्यक्त की गई है. राजधानी दिल्ली में भी बारिश देखने को मिल सकती है.

Kal Ka Mausam : दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री ज्यादा है. मौसम विभाग ने आंशिक रूप से बादल छाए रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है जबकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है. विभाग ने दो दिन बाद 25 सितंबर से एक बार फिर बारिश की संभावना व्यक्त की है. बारिश यहा हल्की होगी.

बिहार में हो सकती है बारिश

बिहार में बारिश का एक दौर और शुरू हो सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, 24-25 सितंबर को सूबे के कई जिलों में बारिश की संभावना है. आइएमडी पटना के पूर्वानुमान के अनुसार पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में मौसमी घटनाएं विकसित होने की वजह से बारिश देखने को मिलेगी. इसके प्रभाव से बिहार में 25 सितंबर से अगले तीन-चार दिन बारिश का दौर शुरू होने का पूर्वानुमान है.

झारखंड में गरज के साथ वज्रपात की संभावना

झारखंड में कई जगहों पर गरज के साथ वज्रपात होने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है. इस संबंध में येलो अलर्ट जारी किया गया है. विभाग ने कहा है कि सोमवार को झारखंड में कहीं-कहीं गरज के साथ वज्रपात हो सकता है. मंगलवार को कहीं कहीं वज्रपात की संभावना है. 25 सितंबर को उत्तर पूर्वी भागों में भारी बारिश की संभावना है.

यूपी में होगी बारिश

यूपी में बारिश की संभावना व्यक्त की गई है. सोमवार को मध्यप्रदेश से सटे हुए जिलों सहित बुंदेलखंड के ललितपुर, झांसी आदि इलाकों में छिटपुट बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, 24 सितंबर से अगले तीन-चार दिन सूबे में दोबारा मौसम सुहाना हो सकता है. मानसून की विदाई से पहले यूपी में एक बार फिर झमाझम बारिश हो सकती है.

Read Also : Weather Forecast: बंगाल की खाड़ी में बन रहा साइक्लोनिक सर्कुलेशन, जानें बिहार-झारखंड समेत इन 5 राज्यों का मौसम

राजस्थान में बारिश का अलर्ट

राजस्थान में तीन दिन बाद मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है. एक बार फिर से पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है. मौसम विभाग के अनुसार, 26 सिंतबर को डूंगरपुर और झालावाड़ के साथ 6 जिलों में बारिश देखने को मिल सकती है. इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

इन राज्यों में भी बारिश की संभावना

24 सितंबर को दक्षिण मध्य प्रदेश, दक्षिण-पूर्व गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, कोंकणी और गोवा, तटीय कर्नाटक और दक्षिण छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं. तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और गंगीय पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो बार भारी बारिश हो सकती है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >