Weather Forecast: दिल्ली-यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, शीतलहर से बढ़ेगी कंपकंपी, जानें कहां होगी बारिश

Weather Forecast: देशभर में मौसम का मिजाज बदल गया है. उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. कई राज्यों में कोहरा छाने लगा है. दिल्ली, यूपी, राजस्थान, पंजाब, बिहार समेत कई और राज्यों में शीतलहर की संभावना है. एक नजर डालते हैं आज कैसा रहेगा मौसम का हाल.

Weather Forecast: उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. दिल्ली से लेकर यूपी, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, बिहार झारखंड में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक मन्नार की खाड़ी के ऊपर स्पष्ट रूप से चिह्नित निम्न दबाव का क्षेत्र अब कोमोरिन क्षेत्र पर स्थित हो गया है. यह पश्चिम में कोमोरिन क्षेत्र से होते हुए मालदीव और दक्षिण लक्षद्वीप की ओर बढ़ेगा. इसके कारण मौसमी गतिविधियों में बदलाव दिखेगा. पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में जमीन पर पाला पड़ने की संभावना है.

दिल्ली में सर्द हवा से बढ़ी कनकनी

पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के कारण दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. पूरे दिल्ली में सर्द हवाओं के कारण तापमान गिर गया है. कड़ाके की ठंड पड़ रही है. मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है. आईएमडी का अनुमान है कि तापमान गिरकर तीन से चार डिग्री तक पहुंच सकता है.

आईएमडी ने जारी की चेतावनी

आईएमडी वैज्ञानिक डॉ. सोमा सेन रॉय ने कहा कि उत्तर भारत में तापमान में अचानक से गिरावट आ सकती है. रॉय ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ अभी भी एक्टिव है. इसके कारण मौसम में बदलाव आ सकता है. उन्होंने बताया कि तापमान में अचानक से 4 से 5 डिग्री की गिरावट हो सकती है. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले दिनों में दिल्ली में तापमान में इजाफा होगा. न्यूनतम तापमान 8-9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. वहीं उत्तर पश्चिम भारत में कोहरे की स्थिति बनी रहेगी. केरल के दक्षिण और दक्षिण तमिलनाडु में बहुत भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. 12 से 20 सेंटीमीटर बारिश हो सकती है.

सक्रिय है पश्चिमी विक्षोभ

पहाड़ी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ अभी भी सक्रिय है. उत्तर भारत में इसके कारण मौसम में बदलाव दिख रहा है. दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, यूपी राजस्थान, बिहार-झारखंड समेत कई और राज्यों में इसका असर नजर आ रहा है. कड़ाके की ठंड के साथ घना कोहरा छा रहा है. मौसम विभाग ने शीतलहर की भी चेतावनी जारी की है. राजस्थान के कई जिलों में तापमान 5 डिग्री से नीचे चला गया है. यूपी में भी पारा गिर रहा है. राजस्थान में कोल्ड वेव का अलर्ट है.

राजस्थान में कोल्ड वेव का अलर्ट

राजस्थान के कई इलाकों में ठंडी हवा चल रही है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार से पांच दिनों तक प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप रहेगा. राजस्थान के 10 से ज्यादा शहरों में कोल्ड वेव को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के मुताबिक फतेहपुर, उदयपुर, कोटा, झुंझुनूं, अजमेर, सीकर, चूरू में सबसे ज्यादा ठंड का असर नजर आएगा. माउंट आबू से लेकर शेखावाटी इलाके में तापमान शून्य तक या उससे भी नीचे चला गया है. फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं सीकर में 1.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान पहुंच गया. इसके अलावा चूरू, करौली में भी हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है.

दक्षिण भारत में बारिश का अलर्ट

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है तो दक्षिण भारत में बारिश का कहर है. स्काइमेट वेदर के मुताबिक आज तमिलनाडु, केरल और दक्षिण कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट, लक्षद्वीप और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है. वहीं, बीते दिन शुक्रवार को तमिलनाडु तिरुचिरापल्ली में लगातार बारिश हुई. मूसलाधार बारिश के कारण पानी आवासीय क्षेत्रों और घरों में प्रवेश कर गया है. लोगों से घरों से पानी निकालने में काफी परेशानी हो रही है.

Also Read: Cold Wave In Rajasthan: राजस्थान में शीतलहर का अलर्ट, माइनस में पहुंचा तापमान, कई इलाकों में जमा देने वाली सर्दी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >