मौसम: किन राज्यों में होगी बारिश, कहां चमकेगी बिजली, IMD ने दी जानकारी

Weather Forecast : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 23 मार्च को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ से लेकर छिटपुट इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है. इसके साथ ही बिजली कड़कने और 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल.

Weather Forecast : IMD के ताजा बुलेटिन के मुताबिक, 24 मार्च तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल (दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी वाला इलाका) और सिक्किम में कई जगहों पर बारिश होने के आसार हैं. वहीं 24 मार्च को असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है.

दिल्ली में बारिश के आसार

पूर्वानुमान के अनुसार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण सोमवार (23 मार्च) को दिल्ली में बहुत हल्की बारिश होने और गरज के साथ बिजली चमकने की संभावना है. 22 मार्च को अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. दिन में आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा और रात होते-होते आसमान सामान्यतः बादलों से ढक जाएगा.

राजस्थान में बारिश के आसार

पश्चिमी विक्षोभ के असर से 21 मार्च को राजस्थान के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. मौसम विभाग का कहना है कि 22 मार्च को एक और कमजोर सिस्टम के कारण जोधपुर, बीकानेर और शेखावाटी में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है. बाकी ज्यादातर जगहों पर अगले 4-5 दिन मौसम सूखा ही रहेगा.

झारखंड में फिर होगी बारिश

झारखंड में 21 मार्च को मौसम बदला नजर आया. आसमान में बादल छाए रहे और कई जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई जिससे तापमान में कमी आई. अगले 24 घंटे में तापमान 3-5°C तक गिर सकता है, फिर धीरे-धीरे बढ़ेगा. 22 से 26 मार्च तक मौसम ज्यादातर साफ और शुष्क रहेगा, हालांकि बीच-बीच में हल्के बादल दिखेंगे. वहीं 27 मार्च को फिर से कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश के आसार हैं.

यूपी का मौसम कैसा रहेगा

उत्तर प्रदेश में 21 मार्च को मौसम थोड़ा बदला हुआ दिखा. पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों में कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हुई. 22 से 27 मार्च तक पूरे प्रदेश में मौसम ज्यादातर शुष्क बना रहेगा और बारिश के आसार नहीं हैं.

यूपी का मौसम

इन राज्यों में भी बारिश के आसार

22 मार्च को असम और मेघालय में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ 30–50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. वहीं 22 मार्च को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है.

पूरा प्रेस रिलीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >