Weather Forecast: बढ़ने लगा है तापमान, अचानक से ठंड में आई कमी, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

Weather Forecast: एक सो दो दिनों में उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदल सकता है. मौसम विभाग का अनुमान है कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाला है.  इसके सक्रिय होने के कारण कई राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है.

Weather Forecast: उत्तर भारत में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल रहा है. कई राज्यों में न्यूनतम तापमान बढ़ गया है. ऐसा लगने लगा है कि ठंड का दौर जा चुका है. जनवरी महीने में खिली धूप में दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों का न्यूनतम तापमान बढ़ गया है.बिहार, झारखंड, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश का भी यही हाल है. लगता है हफ्ते भर पहले गलन वाली सर्दी छू-मंतर हो गई है. वहीं मौसम विभाग ने 10 से ज्यादा राज्यों में बारिश की संभावना जताई है. आईएमडी का अनुमान है कि आज से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है. इसके कारण कई राज्यों में बारिश हो सकती है.  विभाग का अनुमान है कि बारिश के बाद एक बार फिर सर्दी में इजाफा हो सकता है.

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में बीते एक दो दिनों में सर्दी छूमंतर सी हो गई है. दिल्ली-एनसीआर न्यूनतम तापमान में इजाफा हुआ है. दिन में खिल धूप होने के कारण सर्दी का अहसास काफी कम हो गया है. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक है. आईएमडी के मुताबिक आज अधिकतम तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

कश्मीर के कई इलाकों में बर्फबारी

जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में मंगलवार को बर्फबारी हुई. गुलमर्ग और सोनमर्ग समेत ऊंचाई वाले कुछ अन्य इलाकों में रात के दौरान बर्फबारी हुई. इसके बावजूद घाटी के अन्य इलाकों न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई. लोगों को कड़ाके की सर्दी से थोड़ी राहत मिली है. मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार को भी छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है. वहीं गुरुवार को कुछ स्थानों पर बारिश का भी मौसम विभाग ने अनुमान जाहिर किया है. मौसम विभाग के मुताबिक बादल छाए रहने के कारण तापमान में इजाफा हुआ है.

राजस्थान में कड़ाके की सर्दी से मिली राहत

राजस्थान में न्यूनतम तापमान बढ़ने से लोगों को भीषण सर्दी से थोड़ी राहत मिली है. मौसम विभाग का अनुमान है कि आज और कल राज्य के कई इलाकों में बारिश हो सकती है. मौसम विभाग का अनुमान है कि नये पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राज्य के उत्तर पश्चिमी और उत्तर पूर्वी भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है. इसी तरह 22 जनवरी के बाद जयपुर, भरतपुर, बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं घना कोहरा छाने की संभावना है.

हरियाणा और पंजाब में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक

हरियाणा और पंजाब के अधिकतर जगहों पर मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था. मौसम विभाग का अनुमान है कि हालांकि, बठिंडा और फरीदकोट में रात काफी ठंडी रही और न्यूनतम तापमान क्रमशः 6.4 डिग्री तथा 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

इन राज्यों में आज होगी बारिश

स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक आज पश्चिमी हिमालय में हल्की छिटपुट बारिश और बर्फबारी हो सकती है. 22 से 23 जनवरी के बीच पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी में तेजी आएगी. आज और कल (22 और 23 जनवरी) को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश और गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है.

Also Read: Turkey Hotel Fire: आग से मच गई तबाही, 66 लोगों की हुई मौत, कई झुलसे, तुर्किये के होटल में हाहाकार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >