Weather Forecast: दिल्ली में आज रहेगा बादलों का डेरा, जानिए बिहार- झारखंड समेत देशभर के अन्य राज्यों का हाल

Weather Forecast: शनिवार को दिल्ली के आसमान में बादलों का डेरा रहेगा. मौसम विभाग ने कहा है कि राजस्थान-झारखंड समेत कई राज्यों में बारिश हो सकती है. एक नजर डालते हैं देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम.

Weather Forecast: देश के कई राज्यों में मानसून सक्रिय है. उत्तर भारत में भी बारिश का दौर जारी है. हालांकि दिल्ली में आज बारिश से थोड़ी राहत रहेगी. मौसम विभाग ने कहा है कि आसमान में बादल छाए रहेंगे. कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है. वहीं, यूपी, राजस्थान, मध्य प्रदेश के साथ-साथ कई और राज्यों में आज बारिश हो सकती है. मौसम विभाग का अनुमान है कि आज ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ में भी बारिश हो सकती है. एक नजर डालते हैं देश भर में आज कैसा रहेगा मौसम.

दिल्ली के आसमान में रहेगा बादलों का डेरा
राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो इस मौसम के लिए सामान्य है. मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली के आसमान में शनिवार बादलों का डेरा रहेगा. विभाग के अनुसार अगले छह दिनों तक दिल्ली ग्रीन जोन में रहेगा. मौसम विभाग ने मौसम को लेकर फिलहाल कोई चेतावनी जारी नहीं की है.

यूपी में इस सप्ताह बारिश का दौर
बीते दिनों यागी तूफान के असर के कारण यूपी में जोरदार बारिश हुई. हालांकि अब यूपी में बारिश का दौर थमने लगा है. मौसम विभाग ने कहा है कि अब प्रदेश में बारिश के दौर से राहत रहेगी. हालांकि दो तीन दिनों के बाद एक बार फिर कुछ जिलों में बारिश हो सकती है.

राजस्थान के कई इलाकों में बारिश के आसार
मौसम विभाग ने कहा है कि राजस्थान में बारिश का दौर अभी जारी रह सकता है. अगले दो हफ्तों में राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार चक्रवाती परिसंचरण के कारण आज भरतपुर, जयपुर, अजमेर, उदयपुर, बीकानेर और कोटा के कुछ भागों में बादल गरजने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश भागों में 21 सितंबर से मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है. केवल छिटपुट स्थानों पर ही हल्की बारिश हो सकती है. वहीं 27 सितंबर से शुरू होने वाले हफ्ते के दौरान राज्य के पूर्वी भागों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है.

आज कहां हो सकती है बारिश
स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दक्षिण ओडिशा, दक्षिण छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है. इसके अलावा तेलंगाना, दक्षिणी मध्य प्रदेश, तटीय कर्नाटक और तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा के कुछ हिस्सों, झारखंड, पश्चिम मध्य प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, दक्षिण पूर्व राजस्थान और पूर्वी गुजरात में हल्की बारिश हो सकती है.

Also Read: Delhi CM Oath Ceremony: आतिशी आज लेंगी सीएम पद की शपथ, ये बन सकते हैं कैबिनेट में मंत्री

Land For Job Cbi Case: जमीन के बदले नौकरी मामले में लालू यादव पर चलेगा केस, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >