मौसम : बंगाल के अलावा इन राज्यों में होगी बारिश, आया IMD का अलर्ट

Weather Forecast : मौसम विभाग के अनुसार, 15 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है. वहीं 18 अप्रैल को असम, मेघालय और नागालैंड में भी भारी बारिश हो सकती है. जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल.

Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 15 से 18 अप्रैल के दौरान जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी की संभावना है. वहीं 17 से 19 अप्रैल के बीच हिमाचल प्रदेश में भी कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

17 और 18 अप्रैल को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इस दौरान गरज-चमक, बिजली गिरने और 30–40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

बंगाल में बारिश के आसार

उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल (दार्जिलिंग, कलिम्पोंग और जलपाईगुड़ी वाले इलाके) और सिक्किम में 15 से 18 अप्रैल के दौरान बिजली गिरने और 40–50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना है. वहीं गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल (कोलकाता, हावड़ा, हुगली वाला इलाका) में 15 से 17 अप्रैल के बीच इसी तरह का मौसम बना रह सकता है.

यह भी पढ़ें : 14, 15, 16, 17, 18 और 19 अप्रैल तक जमकर बरसेंगे बदरा, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

कर्नाटक का मौसम रहेगा खराब

कर्नाटक के आंतरिक क्षेत्रों में 15 से 16 अप्रैल के दौरान बिजली गिरने और 30–40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. वहीं तटीय कर्नाटक में 15 से 18 अप्रैल के दौरान बिजली गिरने की आशंका बनी हुई है.

पूरा प्रेस रिलीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा

दिल्ली में अगले सात दिनों तक मौसम ज्यादातर साफ रहने वाला है, हालांकि 16 से 18 अप्रैल के बीच आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रह सकता है. इस दौरान अधिकतम तापमान 37 से 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 से 24 डिग्री के बीच रहने की संभावना है. तापमान सामान्य से थोड़ा ज्यादा रह सकता है, जिससे हल्की गर्मी महसूस होगी, लेकिन फिलहाल लू चलने के आसार नहीं हैं.

राजस्थान का मौसम कैसा रहेगा

राजस्थान में अगले 4–5 दिनों तक अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है और अधिकतम तापमान में 2–3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है. खासकर 17–18 अप्रैल को पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में तापमान 42 से 44 डिग्री तक पहुंच सकता है, जो सामान्य से 3–4 डिग्री अधिक रहेगा. इस दौरान कहीं-कहीं हीटवेव चलने की भी संभावना बनी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >