मौसम: बंगाल और झारखंड के अलावा इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम की जानकारी (Photo: PTI)

Weather Forecast : मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के साथ हिमाचल प्रदेश में 15 और 16 मई को मौसम खराब रह सकता है. वहीं उत्तराखंड में 14 मई को हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी की संभावना है. जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल.

Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 14 मई को मौसम बदल सकता है. इन जगहों पर गरज-चमक के साथ 30 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और बिजली गिरने की भी संभावना बनी हुई है.

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?

दिल्ली में 14 और 15 मई को मौसम बदलता हुआ नजर आएगा. इन दिनों आसमान आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और तेज हवाओं (करीब 30-40 किमी/घंटा) के साथ गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना है. तापमान 38 से 41 डिग्री के बीच रह सकता है. वहीं 16 मई को मौसम साफ हो जाएगा और गर्मी बढ़ेगी.

Delhi weather

पश्चिम बंगाल में बारिश के आसार

14 से 16 मई तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल (दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी वाला इलाका) और सिक्किम में, 14 मई को गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल (कोलकाता, हावड़ा, हुगली वाला इलाका) में बारिश के आसार हैं.

बिहार और ओडिशा  में बारिश की संभावना

बिहार में  15 और 17 मई को और ओडिशा में 14 से 15 मई के दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इन सभी जगहों पर गरज-चमक के साथ 30 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है.

झारखंड का मौसम रहेगा खराब

पूर्वानुमान के मुताबिक झारखंड में 14 से 19 मई तक मौसम बदलता रहेगा. इस दौरान आसमान आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. खासकर 14 से 17 मई के बीच अलग-अलग जगहों पर थंडरस्टॉर्म और 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. उत्तर-पूर्वी, दक्षिणी और मध्य हिस्सों में इसका ज्यादा असर दिख सकता है.

Jharkhand weather


दक्षिण भारत में बारिश के आसार

14 मई को तमिलनाडु, पुडुचेरी और लक्षद्वीप में मौसम खराब रह सकता है. वहीं केरल, माहे, तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में 14 से 17 मई तक बारिश के आसार हैं. तेलंगाना में 14 से 15 मई तक ऐसा ही मौसम बना रह सकता है. इन इलाकों में गरज-चमक के साथ 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. 14 और 15 मई को तटीय कर्नाटक में बिजली गिरने का खतरा भी बना हुआ है.

पूरा प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >