Watch Video : दुनिया के सबसे बड़े प्राकृतिक शिवलिंग के पास क्यों है हलचल तेज?

Watch Video : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में मयाली गांव में इस दिनो हलचल तेज है. यहां मौजूद पहाड़ दुनिया का सबसे बड़ा प्राकृतिक शिवलिंग कहलाता है. हलचल इसलिए है क्योंकि यहां कथा वाचक प्रदीप मिश्रा पहुंचे हैं. देखें ये वीडियो.

Watch Video : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में कथा वाचक प्रदीप मिश्रा मौजूद हैं. यहां 21 मार्च से वे शिव महापुराण की कथा सुना रहे हैं. 27 मार्च यानी गुरुवार तक यह शिव महापुराण की कथा चलेगी जिसे सुनने के लिए दूर–दूर से लोग पहुंच रहे हैं. इस वजह से यहां हलचल तेज है. यहां मौजूद मधेश्वर पहाड़ जशपुर जिले के कुनकुरी ब्लॉक में मयाली गांव से लगभग 3 किलोमीटर दूर स्थित है. इस पहाड़ को दुनिया का सबसे बड़े प्राकृतिक शिवलिंग कहलाने का गौरव प्राप्त है जिसे देखने दूसरे राज्य के लोग भी पहुंचते हैं. देखें ये खास वीडियो

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जशपुर के मयाली में आयोजित शिव महापुराण कथा के दौरान सुप्रसिद्ध कथावाचक श्री प्रदीप मिश्रा को विश्व के सबसे बड़े प्राकृतिक शिवलिंग—मधेश्वर पहाड़ का फोटो फ्रेम भेंट किया. वे अपने परिवार के साथ यहां पहुंचे थे.

गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है शिवलिंग का नाम

प्राकृतिक शिवलिंग के पास पहुंचने पर एक सकारात्मक ऊर्जा का आभास होता है. खूबसूरती और इसके धार्मिक महत्व के कारण मधेश्वर पहाड़ को विश्व के सबसे बड़े प्राकृतिक शिवलिंग के रूप में मान्यता मिली है. इस ऐतिहासिक उपलब्धि को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह दी गई है. जशपुर जिले की पहचान में विश्व के इस प्राकृतिक शिवलिंग का खास स्थान है.सावन के महीने में यहां भगवान शिव के भक्तों का मेला लगा रहता है.  

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >