Watch Video: संसद के बाहर क्यों भौं-भौं करने लगीं रेणुका चौधरी? सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़

Watch Video: कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी पिछले कुछ दिनों से काफी चर्चा में हैं. बुधवार को उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. जिसमें उन्हें भौं-भौं करते देखा जा सकता है. मीडिया वाले जब उनसे सवाल पूछने लगे तो उन्होंने जवाब में भौं-भौं कर दिया. जिससे वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए. इधर सोशल मीडिया पर रेणुका चौधरी के भौं-भौं पर जमकर मीम्स बन रहे हैं और यूजर मजे ले रहे हैं. तो आइये जानते हैं, आखिर ऐसा क्या हो गया कि रेणुका चौधरी संसद के बाहर भौं-भौं करने लगीं.

Watch Video: कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी पिछले दिनों पेट डॉग लेकर संसद भवन पहुंच गयीं थीं. जिस पर जमकर बवाल हुआ. संसद परिसर में कुत्ता लाए जाने को लेकर उनके खिलाफ सत्तापक्ष के कुछ सदस्यों ने विशेषाधिकार प्रस्ताव लाने की मांग की. उसी  पर जब मीडिया ने उनसे सवाल पूछा, तो जवाब में रेणुका चौधरी ने दो बार भौं-भौं बोल दिया और वापस जाने लगीं. जाते-जाते रेणुका ने कहा- मुझे और क्या कहना चाहिए.

सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़

रेणुका चौधरी के भौं-भौं वाली त्वरित टिप्पणी पर सोशल मीडिया में मीम की बाढ़ आ गई है. यूजर रेणुका के वीडियो पर जमकर मजे ले रहे हैं.

विशेषाधिकार प्रस्ताव क्या बोलीं रेणुका चौधरी?

विशेषाधिकार प्रस्ताव लाने की तैयारी संबंधी खबरों के बारे में पूछे जाने पर राज्यसभा सदस्य रेणुका चौधरी ने कहा, भौं-भौं…मुझे और क्या कहना चाहिए. जब कांग्रेस सांसद से आगे सवाल किया गया कि वह क्या करेंगी, तो उन्होंने कहा, जब यह आएगा तो हम देखेंगे. समस्या क्या है. जब यह (विशेषाधिकार प्रस्ताव) आएगा, तो मैं मुंह तोड़ जवाब दूंगी.

संसद परिसर में कुत्ता लाकर विवादों में फंस गई हैं रेणुका चौधरी

कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी शीतकालीन सत्र के पहले दिन सोमवार को संसद परिसर में अपनी कार में एक कुत्ता लाने को लेकर विवादों में घिर गई हैं. उनका कहना था कि कुत्ता आवारा था जिसे उन्होंने बचाया था और पशु चिकित्सक के पास ले जा रही थी. उस वक्त जब चौधरी से पूछा गया था कि उन्होंने ऐसा क्यों किया तो उन्होंने कहा था, अंदर बैठे लोग काटते हैं, कुत्ते नहीं काटते.

ये भी पढ़ें: Renuka Chowdhury: असली काटने वाले तो अंदर हैं… संसद में पालतू कुत्ता विवाद पर रेणुका चौधरी ने कह दी बड़ी बात, Video

राहुल जी क्या देश आपकी इज्जत करेगा? रेणुका चौधरी के पेट डॉग पर राहुल की प्रतिक्रिया पर बीजेपी का हमला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >