Watch Video : बच्चे को निकालने के लिए दौड़े, हमें भगा दिया गया, झांसी आग हादसे के बाद मां ने कहा

Watch Video : उत्तर प्रदेश के झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में आग लगने से 10 बच्‍चों की मौत हो गई. मृत बच्चे की मां ने रोते हुए अपनी पीड़ा बताई.

Watch Video : उत्तर प्रदेश के झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में बीती रात आग लग गई. हादसे में 10 बच्‍चों की झुलसकर मौत हो गई. मृत नवजात के परिजन से न्यूज एजेंसी एएनआई ने बात की, जिसका वीडियो जारी किया गया है. बातचीत में परिजन ने कहा कि हमारा बच्चा एक महीने से यहां भर्ती था. शुक्रवार को ऑपरेशन हुआ. इसके बाद बच्चे को यहां (NCIU) भर्ती कर दिया गया. देर रात करीब 10 बजे आग लगी. हम बच्चे को निकालने के लिए दौड़े लेकिन हमें रोक दिया गया. बाद में काफी देर तक तलाश करने के बाद भी बच्चा नहीं मिला. हमें बताया गया कि हमारा बच्चा आग में झुलसकर दम तोड़ चुका है. मेरे पति ने जाकर बच्चे को देखा. देखें वीडियो

Read Also : Jhansi Medical College Fire : अस्पताल में लगी आग, झुलसकर 10 बच्चों की मौत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >