Watch Video : नक्सलियों की मांद में 10 हजार जवान, डर से कांपे नक्सली, देखें वीडियो

Watch Video : कर्रेगुट्टा पहाड़ियों और आसपास के घने जंगल क्षेत्र में अभियान जारी है. यह कई किलोमीटर तक पहाड़ियों और घने जंगलों से घिरा हुआ है. इसे माओवादियों की पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) बटालियन नंबर एक का आधार क्षेत्र माना जाता है. वीडियो में देखें पूरा इलाका कैसा है?

Watch Video : छत्तीसगढ़ के बीजापुर में कर्रेगुट्टा पहाड़ियों और आसपास के घने जंगल क्षेत्र में पिछले 4 दिनों से सुरक्षा बलों द्वारा सबसे बड़ा नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है. शनिवार को अभियान का पांचवा दिन है. अधिकारियों के अनुसार अब तक तीन नक्सली मारे जा चुके हैं. इस अभियान का वीडियो सामने आया है. इस वीडियो को न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है. इसमेंं नजर आ रहा है कि जवानों के हाथों में हथियार है और वे पुरी मुस्तैदी से सर्च ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं. पहाड़ों से घिरे जंगल में वे लगातार नक्सलियों को ढूंढ रहे हैं. देखें वीडियो.

छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर बड़े पैमाने पर अभियान जारी

छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर स्थित पहाड़ी क्षेत्रों में सुरक्षाबलों के लगभग 10 हजार जवानों का नक्सल विरोधी अभियान जारी है. अभियान के बीच शुक्रवार को नक्सलियों ने एक कथित प्रेस विज्ञप्ति जारी की है. उन्होंने इस अभियान को रोकने का अनुरोध किया और सरकार से शांति वार्ता के लिए आगे आने को कहा. राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इन पहाड़ियों पर नक्सलियों का प्रमुख ठिकाना है और यह अब तक सुरक्षाबलों का सबसे बड़ा अभियान है.

अभियान में 10 हजार जवान शामिल

अभियान की निगरानी कर रहे एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बस्तर क्षेत्र में शुरू किए गए इस सबसे बड़े नक्सल विरोधी अभियान में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), बस्तर फाइटर्स, विशेष कार्य बल (एसटीएफ), राज्य पुलिस की सभी इकाइयों, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और इसकी विशिष्ट इकाई ‘कमांडो बटालियन फॉर रेसोल्यूट एक्शन’ (कोबरा) सहित विभिन्न इकाइयों के लगभग 10 हजार जवान शामिल है.

तीन नक्सली मारे गए

अधिकारी ने बताया कि इस अभियान का मकसद प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के मुख्य ठिकानों को निशाना बनाना है. इस अभियान में तेलंगाना पुलिस भी मदद कर रही है. गुरुवार को कर्रेगुट्टा पहाड़ियों में तीन महिला नक्सलियों को मार गिराया गया और बड़ी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और अन्य सामान बरामद हुआ. यह अभियान सोमवार से बीजापुर (छत्तीसगढ़) और तेलंगाना की सीमाओं पर घने जंगल और पहाड़ी इलाकों में चलाया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >