Waqf Bill: वक्फ बिल को लेकर राज्य सभा में रार, BJD ने लिया यू-टर्न, सांसदों से कहा- मर्जी से करें वोट

Waqf Bill: वक्फ संशोधन बिल पर बीजेपी ने यू-टर्न ले लिया है. पार्टी ने अपने सांसदों से कहा है कि वो इस बिल पर कोई व्हिप जारी नहीं करेगी और राज्यसभा में उसके सांसद अपनी मर्जी से मतदान कर सकते हैं. इससे पहले बीजेपी ने इस बिल पर कड़ा विरोध किया था. पार्टी ने इस बिल को अल्पसंख्यकों के हितों के खिलाफ बताया था.

Waqf Bill: बीजू जनता दल ने वक्फ संशोधन विधेयक 2025 पर यू टर्न ले लिया है. पार्टी ने गुरुवार को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि सभी पार्टी सांसद इस बिल पर स्वतंत्र रूप से फैसला ले सकते हैं. इससे पहले बुधवार को बीजेडी ने इस बिल का राज्यसभा में विरोध करने की बात कही थी. लेकिन, गुरुवार को पार्टी ने सभी सांसदों को स्वतंत्र होकर फैसला करने की छूट दे दी. बीजेडी ने इस बिल को लेकर अपने सांसदों पर किसी भी तरह का व्हिप भी जारी नहीं किया है.BJP सांसदों को अपने विवेक और इच्छा से मतदान करने की छूट पार्टी ने दे दी है.

वक्फ बिल पर BJD ने क्या कहा

गुरुवार को बीजू जनता दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ.सस्मित पात्रा ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा ” बीजू जनता दल ने हमेशा धर्मनिरपेक्षता और समावेशिता के सिद्धांतों को कायम रखा है, तथा सभी समुदायों के अधिकारों को सुनिश्चित किया है. हम वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 के बारे में अल्पसंख्यक समुदायों के विभिन्न वर्गों द्वारा व्यक्त की गई विविध भावनाओं का गहराई से सम्मान करते हैं. हमारी पार्टी ने इन विचारों पर सावधानीपूर्वक विचार करते हुए, राज्य सभा में हमारे माननीय सदस्यों को न्याय, सद्भाव और सभी समुदायों के अधिकारों के सर्वोत्तम हित में अपने विवेक का प्रयोग करने की जिम्मेदारी सौंपी है, यदि विधेयक मतदान के लिए आता है. पार्टी का कोई व्हिप नहीं है.

बिल के विरोध में खड़ी थी बीजेडी

वक्फ संशोधन विधेयक पर पहले लोकसभा और अब राज्यसभा गरमाई हुई है. कई विपक्षी दल इस बिल का विरोध कर रहे हैं. बीजेपी भी विरोध में खड़ी थी. डॉ.सस्मित पात्रा ने बुधवार को ही साफ कर दिया था कि बीजेडी के राज्यसभा सांसद मुजीबुल्ला खान सदन में मुस्लिम समुदाय का प्रतिनिधित्व करेंगे. बीजेडी ने बिल पर असंतोष जताया था. बीजेपी ने दावा किया था कि केंद्र ने संयुक्त संसदीय समिति की ओर से समीक्षा के बाद बिल में कुछ बिंदुओं में संशोधन किया है.

वक्फ बिल को लेकर राज्य सभा में रार

वक्फ संशोधन विधेयक 2025 पर चर्चा के दौरान विपक्षी दलों ने कहा कि यह विधेयक समुदायों के बीच दुश्मनी बढ़ाएगा. विपक्षी सदस्यों ने वक्फ संशोधन विधेयक को संविधान विरोधी करार दिया है, और इसे इसे वापस लेने की मांग की है. राज्य सभा विधेयक पर चर्चा के दौरान आम आदमी पार्टी के संजय सिंह ने कहा कि सरकार वक्फ संशोधन विधेयक के माध्यम से बाबा साहेब आंबेडकर के संविधान पर आघात कर रही है. उन्होंने सरकार पर तथ्यों को छिपाने का आरोप भी लगाया. राष्ट्रीय जनता दल के मनोज कुमार झा ने कहा देश के बंटवारे के बाद समुदायों के बीच विश्वास की कमी थी जिसे संविधान में विभिन्न अनुच्छेदों के जरिये दूर करने का प्रयास किया गया. झा ने कहा कि इस देश के हिंदुओं को मुसलमानों की और मुसलमानों को हिंदुओं की आदत है. सरकार यह आदत मत बदलवाए.

Also Read: Waqf Amendment Bill: वक्फ संशोधन विधेयक 2025 को समझें, नये बिल में सरकार ने किए तगड़े बंदोबस्त

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >