Viral Video: हाथी की ताकत देखकर रह जाएंगे दंग, सूंढ़ से लपेटकर तिनके की तरह गिरा दिया पूरा पेड़, वीडियो वायरल

Viral Video: जंगल का सबसे विशाल और शक्तिशाली जानवर हाथी अपनी असीम ताकत और बुद्धिमत्ता के लिए जाना जाता है. हाथी की सूंढ़ भी कम चमत्कारिक नहीं है. यह न केवल एक शक्तिशाली हथियार है, बल्कि एक बहुमुखी उपकरण भी है. हाल ही में एक ऐसी घटना सामने आई जिसमें एक हाथी ने अपनी सूंड़ से लपेटकर एक पूरे पेड़ को तिनके की तरह गिरा दिया. यह नजारा न केवल आश्चर्यजनक था, बल्कि इसने हाथी की अपार शक्ति को भी उजागर कर दिया.

Viral Video: जंगल का शक्तिशाली और सबसे दिग्गज जानवर, जिसकी ताकत के आगे बाकी सभी जानवर फीके पड़ जाते हैं. हाथी चाहे अफ्रीकी हो या एशियाई… धरती पर सबसे बड़े स्थलीय प्राणियों में से एक है. इसके शरीर में कूट-कूटकर कुदरत ने ताकत भरी है. एक वयस्क हाथी का वजन 2,000 से 8,000 किलोग्राम तक हो सकता है. इसका ताकतवर शरीर और शारीरिक बनावट इसे जंगल का निर्विवाद सम्राट बनाती है. हाथी की सूंढ़ ताकतवर मांसपेशियां का एक समूह है. यह सूंढ़ इतनी नाजुक है कि एक छोटा सा फल उठा सकती है, और इतनी ताकतवर है कि एक पूरे पेड़ को उखाड़ सकती है. इसके अलावा, हाथी के मजबूत पैर, विशाल शरीर और तेज दांत इसे एक अजेय योद्धा बनाते हैं.

वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में हाथी की ताकत ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. जंगल के पेड़ को हाथी ने सूंड़ से धक्का देकर गिरा दिया. इससे पता चल रहा है हाथी आखिर कितना ताकतवर होता है. वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट किया है. एक यूजर ने लिखा ‘हाथी जंगल का सबसे ताकतवर प्राणी है.’ एक और यूजर ने तो यहां तक लिख दिया कि हाथी को जंगल का राजा क्यों नहीं घोषित कर दिया जाता है. इसके अलावा कई यूजर्स ने इमोजी और अन्य वीडियो अपलोड कर हाथी की ताकत को दिखाया है.

सूंढ़ की ताकत से उखाड़ दिया पूरा पेड़

वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि जंगल में हाथी एक पेड़ की मोटी सी शाखा को अपनी सूंड़ से लपेटकर गिराने की कोशिश करता दिख रहा है. कुछ देर ताकत लगाने के बाद भरभरा कर पूरा पेड़ गिर गया. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो ने तहलका मचा दिया है. वीडियो में न सिर्फ हाथी की बेमिसाल दिखाई दे रही है, बल्कि उसकी सूंढ़ के लचीलापन और नियंत्रण को भी दर्शा रहा है. हाथी अपनी सूंड़ 250 से लेकर 350 किलोग्राम तक वजन उठा सकता है. और इसकी पकड़ इतनी मजबूत होती है कि यह पेड़ के तने को आसानी से तोड़ सकती है. हाथी के पेड़ गिराने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो को @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है. इसे अब तक लाखों लोगों ने देख लिया है. कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट किया है.

क्या खाता है हाथी

हाथी जंगल का शाकाहारी जानवर है. इसमें भोजन में मुख्य रूप से पेड़ों की पत्तियां, छाल और टहनियां शामिल होते हैं. कई बार, पेड़ की ऊंची टहनियों तक पहुंचने के लिए हाथी उसे नीचे भी गिरा देता है. वीडियो में हाथी ने जिस तरह पेड़ गिराया है वो यह साबित कर रहा है कि वह जंगल का सबसे शक्तिशाली प्राणी है. कुदरत ने उसके शरीर में अपार ताकत दी है.

Also Read

Heavy Rain Alert: 1,2,3,4,5,6 सितंबर तक भारी बारिश, 7 दिनों का अलर्ट, इन राज्यों में दिखेगा सबसे ज्यादा असर

Viral Video: ‘माइकल जैक्सन’ की तरह ब्रेक डांस करने लगा पेड़, वीडियो देखकर रह जाएंगे दंग

Viral Video: हेलमेट पहन बकरे से भिड़ गया शख्स, वायरल हो रहा वीडियो, नहीं रोक पाएंगे हंसी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >