Viral Video: महिला ने नदी में बहते शख्स की ऐसे बचाई जान, वीडियो देख लोग कह रहे नारी तू नारायणी

Viral Video: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जिसमें रोजाना कई वीडियो वायरल होते हैं. लोग उन वीडियो को देखकर अपना मनोरंजन करते हैं. इस समय भी एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं.

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस समय तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक महिला की हिम्मत और सूझबूझ से पानी में बहते शख्स की जान बच जाती है. लोग वीडियो देख महिला की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

महिला ने ऐसे बचाई नदी में बहते शख्स की जान

सोशल मीडिया में पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें एक महिला नदी में बहते शख्स को बचाती दिख रही है. वीडिया में जो दिख रहा है, उसके अनुसार महिला ने नदी में बहते हुए एक शख्स को पहले ही देख लेती है और उसे बचाने के लिए नदी की ओर तेजी से भागती दिख रही है. नदी में बहते शख्स को बचाने के लिए महिला एक कपड़ा लेकर भागती है. जैसे ही शख्स महिला के पास आने वाला रहता है, उसने कपड़े के एक किनारे को नदी में फेंक देती है. शख्स ने भी उस कपड़े को झट से पकड़ लिया और फिर महिला ने उसे सहारा देकर नदी से बाहर निकालती है.

महिला की बहादुरी की जमकर हो रही चर्चा

नदी में बहते शख्स को बचाते हुए महिला के वीडियो को देखकर लोग काफी तारीफ कर रहे हैं. सोशल मीडिया यूजर्स महिला की बहादुरी की चर्चा भी कर रहे हैं. वीडियो को तेजी से शेयर भी किया जा रहा है. वीडियो को @ranvijayT90 के अकाउंट से शेयर किया गया है. खबर लिखे जाने तक करीब 468.7K लोगों ने उस वीडियो को देख लिया था. एक शख्स ने महिला की बहादुरी को देखकर लिखा, नारी तू नारायणी. एक ने लिखा बहादुर महिला. एक शख्स ने लिखा नाइस टाइमिंग. एक शख्स ने कमेंट किया, जिसकी जीवन शेष है, उसे कोई नहीं मार सकता.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >