Viral Video: महिला ने बीच सड़क पर चोर को पटक-पटक के कूटा, देखें वीडियो

Viral Video: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में चोर की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है. उसपर नाक का बुंदा चुराने का आरोप लगाया गया. देखें वीडियो.

Viral Video: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें नशेड़ी चोर की पिटाई करते एक महिला नजर आ रही है. नाक का बुंदा चुराने के आरोप में नशेड़ी चोर को सरेआम पीटा गया. वीडियो में देखा जा सकता है कि मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा है जो इस पूरी घटना को देख रही है. महिला ने बीच चौराहे पर चोर पर थप्पड़ों की बौछार कर दी. इसके बाद उसे गिरा-गिराकर जमकर कूटा. पिटाई के दौरान महिला चोर का गला दबाते भी दिख रही है. पूरा मामला बाराबंकी जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे स्टेशन चौराहे का बताया जा रहा है. देखें वायरल वीडियो

इस दौरान सरेआम महिला द्वारा चोर की पिटाई देखने के लिए चौराहे पर भारी भीड़ जुट गई. महिला ने जब चोर का गला दबाया, इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने महिला से उस चोर को छोड़ने के लिए कहा. महिला शांत हुई और उसने चोर को छोड़ दिया. वीडियो में महिला की पिटाई से बचने के लिए चोर जोर तो लगाता नजर आ रहा है, लेकिन नशे में होने के कारण वो महिला से खुद को छुड़ा नहीं पाया.

Read Also : Viral Video : ब्रेड पकौड़ा विद छोटा कॉकरोच! कैसा लगा सुनकर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >