Viral Video : सावन के पहले अनहोनी! प्राचीन शिवलिंग क्षतिग्रस्त

Viral Video : सावन के महीने से पहले उत्तराखंड में अनहोनी हो गई है. यहां हरिद्वार में पहाड़ी से गिरे मलबे की चपेट में आकर एक प्राचीन स्वयंभू शिवलिंग क्षतिग्रस्त हो गया. श्रद्धालु इस खबर को सुनने के बाद दुखी हैं. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. देखें वीडियो.

Viral Video : उत्तराखंड में लगातार हो रही मॉनसूनी बारिश से हालात बिगड़ते जा रहे हैं. कई इलाकों में जलभराव और नदियों के उफान से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है. इसी बीच हरिद्वार से एक दुखद खबर सामने आई है. भीमगोड़ा कुंड में स्थित प्राचीन शिवलिंग पहाड़ी से गिरे पेड़ और पत्थरों की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया. मंदिर के पुजारी के अनुसार, अचानक ऊपर से भारी पत्थर और पेड़ गिरने से मंदिर को भी नुकसान हुआ है. यह पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई और वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग घटना पर दुख जता रहे हैं. देखें वायरल वीडियो.

मंदिर का क्या है इतिहास

हरिद्वार में हरकी पैड़ी के पास स्थित भीमगोड़ा टैंक एक प्रसिद्ध धार्मिक और पर्यटक स्थल है. इसके पास ही प्राचीन भीमगोड़ा कुंड मंदिर है. मान्यता है कि पांडवों ने यहां ध्यान किया था और एक रुद्राक्ष से 11 शिवलिंग प्रकट हुए थे. इसे गुप्त गंगा भी कहा जाता है. कहा जाता है कि स्वर्ग जाते समय जब द्रौपदी को प्यास लगी, तब श्रीकृष्ण के कहने पर भीम ने अपना घुटना जमीन पर मारा, जिससे वहां पानी निकल आया और कुंड बन गया. इसलिए इसे भीमगोड़ा कुंड कहा जाता है. यह स्थान श्रद्धालुओं के लिए आस्था और आचरण का प्रतीक माना जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >