एक कपड़े पर आया दो महिलाओं का दिल, बाल नोच-नोचकर कर दी एक-दूसरे की जमकर कुटाई

Viral Video: दो महिलाएं दुकान में कपड़े खरीदने गई थीं. लेकिन दोनों को एक ही कपड़ा पसंद आता है, जिसे लेने के लिए दोनों के बीच मारपीट छिड़ जाती है. जिसके बाद अब दोनों महिलाओं का एक-दूसरे के बाल खींचते हुए वीडियो वायरल हो रहा है. आप भी देखिए इस वायरल वीडियो को जिसने सोशल मीडिया पर धूम मचाकर रखा है.

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बड़ा ही अजीबों-गरीब वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि कुछ महिलाएं रास्ते पर लगी कपड़ों की दुकान के पास खड़ी हैं और कपड़े देख रही हैं. तभी उनमें से दो महिलाओं की नजर एक कपड़े पर पड़ती है. दोनों को ही वह बेहद पसंद आता है. दोनों के बीच उस कपड़े को कौन लेगा, इस बात को लेकर बहस छिड़ जाती है. देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ जाती है कि दोनों के बीच मारपीट शुरू हो जाती है.

वीडियो में नजर आ रहा है कि पहले एक महिला झगड़ते-झगड़ते दूसरी महिला को खींचकर थप्पड़ मार देती है. जिसके बाद दूसरी महिला का गुस्सा और भड़क जाता है. वह भी महिला के बालों को खींचकर मारना शुरू कर देती है. जिसे देख लोग दोनों को छुड़ाने के लिए जाते हैं. लेकिन दोनों महिलाएं एक-दूसरे को छोड़ने का नाम नहीं लेती हैं. वीडियो में आगे नजर आता है कि जो महिलाएं दोनों को छुड़ाने गई थीं, वे भी उनके साथ मिलकर बाल खींच-खींचकर मारपीट शुरू कर दी हैं. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है.

यह भी पढ़े: Viral video: वाह रे प्यार, सूटकेस में प्रेमिका, हॉस्टल में एंट्री

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >