Viral Video: मुंबई लोकल में भिड़ गईं दो महिलाएं, मारे चांटे फिर जमकर हुई झोंटा-झोंटी, वायरल हो रहा वीडियो

Viral Video: मुंबई के लोकल ट्रेन में दो महिलाओं के मारपीट का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. इसे 30 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. वीडियो पर कमेंट की बाढ़ सी आ गई है.

Viral Video: सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो मुंबई का है. लोकल ट्रेन में सफर करने के दौरान दो महिलाओं में किसी बात को लेकर विवाद हो गया. देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि एक महिला ने दूसरे को थप्पड़ मार दिया. दूसरी महिला ने भी पहली महिला को जवाब में जोरदार थप्पड़ मारा. इसके बाद दोनों एक दूसरे से बुरी तरह भिड़ गई. एक-दूसरे के बाल पकड़कर दोनों खींचने लगीं.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

महिलाओं के बीच मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को 29 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट भी किया है. वीडियो में दिख रहा है कि दोनों महिला एक दूसरे पर थप्पड़ मार रही हैं. बाल खींच रही है. वहीं आसपास मौजूद लोग उन्हें छुड़ाने की लगातार कोशिश कर रहे हैं. बड़ी मुश्किल से लोगों ने दोनों की लड़ाई छुड़ाई. इनकी लड़ाई के कारण अचानक से माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया था.

कई लोगों ने किया कमेंट

इस वीडियो को सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर @gharkekalesh के आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो को 29 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. कई लोगों ने कमेंट भी किया है. एक यूजर ने लिखा ‘जेली का है सब का अलग-अलग प्रॉब्लम है’. एक अन्य यूजर ने लिखा ‘जहां देखो क्लेश की क्लेश’. एक शख्स ने कमेंट में लिखा ‘सीधे बाल पर अटैक करती हैं लेडीज’. एक और यूजर ने लिखा ‘हमारी छोरी छोरों से कम है के’.

Also Read

Viral Video: वीडियो देखकर लगाने लगेंगे ठहाके, रुक नहीं पाएगी हंसी, सोशल मीडिया पर कर रहा ट्रेंड

Viral Video: स्कूटी सवार को आवारा कुत्तों ने घेरा, बचने के लिए लगाया कमाल का जुगाड़, वीडियो हो रहा वायरल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >