Viral Video : आंख पलटी और चोर ने मार ली पॉकेट, ट्रेन में आप भी रहें सावधान

Viral Video : ट्रेन में एक चोर ने बड़ी आसानी से यात्री का पॉकेट मार लिया. आप भी देखें ये वायरल वीडियो.

Viral Video :  यदि आप अमूमन ट्रेन की यात्रा करते हैं तो यह वीडियो जरूर देख लें. जी हां…सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें नजर आ रहा है कि एक चोर आसानी से यात्री का पॉकेट मार लेता है और उसे पता भी नहीं चलता. इस वीडियो को Yati Sharma @yati_Official1 नाम की एक्स यूजर ने शेयर किया है. वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने लिखा– ट्रेन में चढ़ते समय इस तरह से आपकी जेब काटी जाती है. चोरो द्वारा ऐसे काम से आपको सावधान रहने की जरूरत है. देखें आप भी ये वायरल वीडियो

क्या नजर आ रहा है वायरल वीडियो में?

वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि तीन लोग रेलवे प्लेटफार्म पर खड़े हैं. ट्रेन आती है. एक शख्स आसानी से ट्रेन में चढ़ जाता है. दूसरा शख्स ट्रेन की ओर लपकता है. वह चढ़ने का प्रयास करता है. ठीक  इसी वक्त तीसरा व्यक्ति उसके पीछे ट्रेन की ओर बढ़ता है और उसके पॉकेट से सामान निकालकर ट्रेन से उतर जाता है. दूसरे व्यक्ति को कुछ भी पता नहीं चलता. इसके बाद ट्रेन आगे बढ़ जाती है.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : Magadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >