Viral Video : सांप ने खा लिया बिल्ली का बच्चा, इसके बाद जो हुआ…

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एक सांप नजर आ रहा है जो कुछ खा लेने के बाद सुस्त हो गया. सांप की जान बचाने के लिए रेस्क्यू टीम को बुलाया गया. वायरल वीडियो में देखें आखिर नाग सांप ने क्या खा लिया जिससे उसकी जान आफत में आ गई.

Viral Video : सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि सांप को रेस्क्यू करने के लिए एक टीम गांव में पहुंची है. टीम को गांव के लोग जानकारी दे रहे हैं. वे बता रहे हैं सांप ने कुछ खा लिया है और किनारे जाकर छिप गया है. पूरी जानकारी लेने के बाद टीम सांप की खोज में जुट जाती है. सांप एक कोने में नजर आता है जिसे बाहर की ओर लाया जाता है. रेस्क्यू टीम बहुत ही सावधानी के साथ सांप को संभालती है. वे भीड़ से कहती है कि सांप ने जो खाया है उसे निकालने के बाद उसका शरीर हल्का हो जाएगा. वह इधर-उधर भागने लगेगा.  इस क्रम में सांप किसी को काट भी सकता है. इसलिए सावधान रहें. देखें वायरल वीडियो आप भी.

क्या नजर आ रहा है वायरल वीडियो में

रेस्क्यू टीम सांप को पूरा समय देती है. इसके बाद जब सांप कुछ सहज हो जाता है तो खाई गई चीज को को मुंह से बाहर निकालने की कोशिश करता है. वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि धीरे–धीरे सांप शरीर को हिलाता है. इसके बाद मुंह से कुछ चीज बाहर की ओर निकालता है. जब  वह पूरी तरह से खाई गई चीज को उगल देता है तो लोगों को पता चलता है कि सांप ने बिल्ली के बच्चे को खा लिया था. रेस्क्यू में लगा शख्स भी बताता है कि बिल्ली के बच्चे को खाने के बाद सांप असहज हो गया था.

यह भी पढ़ें : Viral Video: शेरनी ने शेर को पटक-पटक कर मारा, वायरल वीडियो ने इंटरनेट पर लगाई आग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >