Viral Video : राजा रघुवंशी के अंतिम संस्कार में पहुंचकर क्या कर रहा था सोनम का प्रेमी राज ?

Viral Video : राजा रघुवंशी के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए लोगों में से एक लक्ष्मण सिंह राठौर ने कहा कि सोनम के कथित प्रेमी कुशवाह गाड़ी चला रहा था. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Viral Video : मेघालय में राजा रघुवंशी की हत्या के बाद कई खुलासे हो रहे हैं. एक प्रत्यक्षदर्शी लक्ष्मण सिंह राठौर ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया कि राजा की हत्या के लिए गिरफ्तार आरोपियों में से एक और सोनम कुशवाहा के कथित प्रेमी राज कुशवाहा ने लोगों को पीड़ित के अंतिम संस्कार में ले जाने के लिए  गाड़ी चलाई थी. सोमवार को इंदौर के व्यवसायी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में कई गिरफ्तारियों के बाद नाटकीय मोड़ आ गया. गिरफ्तार किए गए लोगों में राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी भी शामिल है, जिस पर मेघालय पुलिस ने राजा की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है. अंतिम संस्कार को वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए एक्स पर लिखा–राजा रघुवंशी का शव जब शिलांग से लाया गया, उस दिन कथित हत्यारोपी राज कुशवाह वहीं मौजूद था. इस Video में वो (दाएं) सोनम रघुवंशी के पिता को सहारा देता दिख रहा है. देखें वीडियो.

सिर पर दो बार धारदार हथियार से वार किया गया

मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले में मारे गए इंदौर के पर्यटक राजा रघुवंशी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सोमवार को सामने आई. रिपोर्ट में बताया गया कि उसके सिर पर धारदार हथियार से दो बार हमला किया गया था. पुलिस अधीक्षक विवेक सायम ने बताया कि जब रघुवंशी का शव खाई से बाहर निकाला गया, तो उसके सिर पर दो कट के निशान मिले. पोस्टमार्टम शिलांग के पूर्वोत्तर इंदिरा गांधी क्षेत्रीय स्वास्थ्य और आयुर्विज्ञान संस्थान (NEIGRIHMS) में हुआ. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >