Viral Video: पादरी बजिंदर सिंह ने महिला से की मारपीट, जड़ा थप्पड़, वीडियो हो रहा वायरल

Viral Video: एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में पादरी बजिंदर सिंह महिला और एक शख्स के साथ मारपीट करता नजर आ रहा है. उसने महिला को एक थप्पड़ मारा और उसका गला भी पकड़ा.

Viral Video: पंजाब के जालंधर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में खुद को पादरी कहने वाला बजिंदर सिंह एक महिला के साथ बदसलूकी करता नजर आ रहा है. बजिंदर सिंह महिला को थप्पड़ मारते नजर आ रहा है. उसका गला पकड़ रहा है. महिला से मारपीट करता वो वीडियो में नजर आ रहा है.

बजिंदर सिंह महिला से करता नजर आया मारपीट

महिला से मारपीट करने से पहले पादरी बजिंदर सिंह ने वहीं बैठे एक और शख्स से मारपीट की. उसपर बैग से हमला किया. उसके चेहरे पर कई थप्पड़ मारे. मारपीट और बदसलूकी की यह पूरी घटना एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. अब यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. छह मिनट के वीडियो में पहले बजिंदर गुस्से में एक शख्स पर किताब फेंकता नजर आ रहा है. इसके बाद वो उसे थप्पड़ मारता नजर आ रहा है. इसके बाद वो महिला को कुछ कहता दिख रहा है, उसपर किताब भी फेंकता है. महिला जब विरोध करती हुई बाहर आती है तो बजिंदर उसे थप्पड़ मार देता है. कुछ लोग बीच बचाव करते हैं. लेकिन, बार बार बजिंदर महिला की पिटाई के इरादे से उसके पास जाने की कोशिश करता है.

यौन उत्पीड़न का आरोपी है बजिंदर

पादरी बजिंदर सिंह इससे पहले भी विवादों में आ चुका है. हाल में ही उस पर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है. एक महिला ने आरोप लगाया था कि जब वो टीन एजर थी, उस समय बजिंदर ने उसका यौन उत्पीड़न किया था.

Also Read: Viral Video: बड़े से अजगर को पकड़ने कुएं में उतर गया शख्स, पाइथन ने कर दिया अटैक, वीडियो देख हो जाएंगे रोंगटे खड़े

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish sahay

प्रीतीश सहाय पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है और अपने करियर की शुरुआत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से की है. टीवी पत्रकारिता में काम करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया और पिछले सात वर्षों से प्रभात खबर डॉट कॉम से जुड़े हुए हैं.

राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल हैं. इसके साथ ही वे मौसम, रेलवे, सरकारी योजनाओं, जन-उपयोगी खबरों और समसामयिक मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं. विज्ञान, अंतरिक्ष और ब्रह्मांड से जुड़े विषयों में उनकी विशेष दिलचस्पी है और इन जटिल विषयों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

टीवी और डिजिटल, दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव उनकी पत्रकारिता को व्यापक दृष्टिकोण देता है. खबरों की तथ्यपरकता, आधिकारिक स्रोतों की पुष्टि और आम पाठकों के लिए उपयोगी जानकारी को सरल तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली का अहम हिस्सा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >