Viral Video: फिल्मी अंदाज में चलती ट्रेन से लूटा मोबाइल, वीडियो देखकर कांप जाएगा कलेजा!

Viral Video: सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @gharkekalesh के आईडी से शेयर किया गया है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है. अब तक वीडियो को 64 हजार लोगों ने देख लिया है. कई लोगों ने वीडियो को शेयर किया है.

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने लोगों को चौंका दिया है. वीडियो को देखकर आपका भी दिल दहल जाएगा. वीडियो में जो दिख रहा है वो चोरी नहीं लूट है. चलती ट्रेन से मोबाइल की लूट हो रही है. सबसे बड़ी बात की फोन लूटने वाला सामने खड़ा है लेकिन ट्रेन के काफी स्पीड में होने के कारण पीड़ित उसे उतरकर पकड़ नहीं सकता. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ है. लोग वीडियो को देखकर भी यकीन नहीं कर पा रहे हैं.

चलती ट्रेन से लूटा फोन

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @gharkekalesh के आईडी से शेयर किया गया है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है. अब तक वीडियो को 64 हजार लोगों ने देख लिया है. कई लोगों ने वीडियो को शेयर किया है. सबसे बड़ी बात की चोर ने खुद इस पूरे वीडियो को रिकॉर्ड करवाया है. अपनी हरकत पर वो काफी खुश भी है.

पाकिस्तान का है वीडियो!

इस वीडियो के पाकिस्तान का होने का दावा किया जा रहा है. हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है. वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स हाथों में प्लास्टिक का एक डंडा लिए खड़ा है. बगल से ट्रेन गुजर रही है. देखने से लग रहा है कि वो शख्स मौके के इंतजार में है. इसी दौरान ट्रेन की गेट में खड़ा एक शख्स शायद अपने फोन से सेल्फी ले रहा था. अचानक से चोर हरकत में आया और उसने शख्स के हाथों पर प्लास्टिक के डंडे से जोरदार वार किया. हमले के बाद शख्स के हाथ से फोन छूट गया, जिसे चोर ने उठा लिया. फोन लूट लेने के बाद चोर खुशी से उछलने लगा.

कई लोगों ने किया कमेंट

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने इसपर काफी कमेंट किया है. कई यूजर्स ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं. एक यूजर ने लिखा ‘भाई को तो चोरी में भी स्टाइल चाहिए!’ एक यूजर ने लिखा ‘बाबर आजम से ज्यादा स्ट्राइक रेट.’ वीडियो पर कई और यूजर्स ने ढेरों कमेंट किया है. सोशल मीडिया पर भी इसे काफी लोगों ने देख लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >