Viral Video: पुलिस स्टेशन में महिला के साथ DSP की ‘गंदी हरकत’, देखें वीडियो

Viral Video: जांच के दौरान यह सामने आया कि महिला गुरुवार को अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए कुछ अन्य लोगों के साथ मधुगिरी पुलिस स्टेशन आई थी, जबकि बाकी लोग जांच अधिकारी से बातचीत कर रहे थे.

Viral Video: कर्नाटक सरकार ने शुक्रवार को तूमकुरु जिले के मधुगिरी में तैनात पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) बी रामचंद्रप्पा को निलंबित कर दिया है. उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह अपने ऑफिस के बाथरूम में एक महिला के साथ अनुचित व्यवहार करते हुए दिखाई दे रहे थे. रामचंद्रप्पा कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर के निर्वाचन क्षेत्र के डीएसपी थे. गुरुवार रात को 35 सेकंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें रामचंद्रप्पा बाथरूम के अंदर एक महिला के सामने खड़े हुए नजर आ रहे थे. तूमकुरु के एसपी अशोक केवी ने मीडिया को बताया कि वह इस मामले को सीनियर पुलिस अधिकारियों के सामने रखेंगे और कार्रवाई करेंगे.

जांच के दौरान यह सामने आया कि महिला गुरुवार को अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए कुछ अन्य लोगों के साथ मधुगिरी पुलिस स्टेशन आई थी, जबकि बाकी लोग जांच अधिकारी से बातचीत कर रहे थे. रामचंद्रप्पा ने महिला के साथ दोस्ताना व्यवहार किया और उसे अलग ले गए. दोनों को बाद में पुलिस स्टेशन की इमारत के एक कोने की ओर जाते हुए देखा गया, जिसके अंत में एक बाथरूम था. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दोनों बाथरूम में गए और अश्लील कृत्य में लिप्त हुए. उसी दौरान किसी ने बाथरूम की खिड़की पर अपना मोबाइल रखकर वीडियो रिकॉर्ड किया. यह रिकॉर्डिंग 35 सेकंड तक चली, लेकिन महिला ने जब वीडियो को देखा, तो वह रामचंद्रप्पा के पीछे छिप गई.

इसे भी देखें: नाग की मौत पर विलाप करती नागिन, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aman kumar pandey

अमन कुमार पाण्डेय डिजिटल पत्रकार हैं। राजनीति, समाज, धर्म पर सुनना, पढ़ना, लिखना पसंद है। क्रिकेट से बहुत लगाव है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका के यूपी डेस्क पर बतौर ट्रेनी कंटेंट राइटर के पद अपनी सेवा दे चुके हैं। वर्तमान में प्रभात खबर के नेशनल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >