Viral Video: कोचिंग क्लास में दे दनादन, दो छात्रों में हुई भयंकर मारपीट, वायरल हो रहा वीडियो

Viral Video: वीडियो में दिख रहा है कि कोचिंग संस्थान के अंदर दो छात्र आपस में भिड़े हुए हैं. दोनों में मारपीट हो रही है. कई और छात्र दोनों के झगड़े को छुड़ाने में लगे है. इसी समय कोचिंग संस्थान के शिक्षक और अन्य सदस्य भी वहां पहुंच जाते हैं. सभी ने दोनों छात्रों के झगड़े को खत्म कराया और उन्हें वहां से अपने साथ ले गए.

Viral Video: सोशल मीडिया में दो छात्रों के बीच जमकर हुई मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो किसी कोचिंग संस्थान का है, यहां किसी बात को लेकर दो छात्रों में पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई. दोनों ओर से दनादन लात और घूंसे चलने लगे. इस बीच संस्थान में पढ़ने वाले अन्य छात्रों ने दोनों की मारपीट में बीच बचाव किया. इस दौरान वहां के फैकल्टी मेंबर्स भी आ गये. वीडियो सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है.

दो छात्रों के बीच हुई मारपीट

वीडियो में दिख रहा है कि कोचिंग संस्थान के अंदर दो छात्र आपस में भिड़े हुए हैं. दोनों में मारपीट हो रही है. कई और छात्र दोनों के झगड़े को छुड़ाने में लगे है. इसी समय कोचिंग संस्थान के शिक्षक और अन्य सदस्य भी वहां पहुंच जाते हैं. सभी ने दोनों छात्रों के झगड़े को खत्म कराया और उन्हें वहां से अपने साथ ले गए. वीडियो में दिख रहा है कि एक शिक्षक तेजी से वहीं पहुंचे और दोनों छात्रों को डांटते हुए एक तरफ कर दिया.

वायरल हो रहा वीडियो

छात्रों की मारपीट वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो को अब तक 60 हजार से ज्यादा यूजर्स ने देख लिया है. कई यूजर्स ने वीडियो पर कमेंट भी किया है.

कई यूजर्स ने किया कमेंट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट किया है. एक यूजर ने लिखा ‘ये कोचिंग पढ़ने के लिए जाते या लड़ने के लिए.’ एक और यूजर ने लिखा ‘पढ़ाई लिखाई छोड़ कर लड़ाई.’ वहीं एक अन्य यूजर ने कटाक्ष करते हुए लिखा ‘बहुत मस्त पढ़ाई कर रहे हैं.’ इसके अलावा भी कई और यूजर्स ने इसपर अलग-अलग कमेंट किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >