Viral Video: गाय का देसी जुगाड़! वीडियो देखकर आ जाएगी हंसी

Viral Video: सोशल मीडिया में एक गाय का वीडियो काफी वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि गाय रात में घास चर रही है. लेकिन जिस जुगाड़ के साथ वो घास खा रही है, उसे देखकर हंसी रुक नहीं पाएगी.

Viral Video: सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. वीडियो में दिख रहा है कि गाय रात के समय घास चर रही है. अंधेरे में उसे सब कुछ दिखे इसके लिए उसकी सिर में एक लाइट लगा दी गई है. इसके सहारे गाय को अंधेरे में भी हरी घास साफ दिखाई दे रही है. गाय पर फिट किए गए देसी जुगाड़ को सोशल मीडिया पर लोगों ने खूब पसंद किया है. तेजी से वीडियो वायरल हो रहा है.

वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को हजारों लोगों ने देखा है. कई यूजर्स ने वीडियो देखकर इसे लाइक और कमेंट किया है. वीडियो में नजर आ रहा है कि गाय अंधेरी रात में अपने सिर पर लगे लाइट के कारण मजे से घास खा रही है. इस वीडियो को सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर naughtyworld नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है. वीडियो के कैप्शन में लिखा है ‘नाइट शिफ्ट चल रही है.’

कई यूजर्स ने किए कमेंट

इस वीडियो पर कई यूजर्स ने एक से बढ़कर एक कमेंट किया है. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा ‘टेक्नोलॉजिया’. एक अन्य यूजर ने लिखा ‘भाई कहां से मॉडिफाई करवाया’. एक यूजर ने लिखा ‘यादव समाज में खुशी का माहौल है’. वीडियो सोशल मीडिया में काफी ट्रेंड कर रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >