Viral Video: हिरण के ठिकाने पर जंगली कुत्तों का भयंकर हमला, 20 सेकंड के वीडियो में दिखी जिंदगी और मौत की जद्दोजहद

Viral Video: वीडियो में दिख रहा है कि तीन हिरण एक खड़ी चट्टान के बीच में हैं. हिरण शिकारी कुत्तों से घिरी हुई है. चट्टान के नीचे और ऊपर दोनों तरफ शिकारी कुत्ते दांत पजा कर खड़े हैं.

Viral Video: शिकारी कुत्ते जंगल के सबसे खूंखार शिकारियों में से एक है. अगर किसी शिकार के पीछे इनका झुंड पड़ गया तो ये लक्ष्य हासिल कर ही लेते हैं. हालांकि कई जानवर इन शिकारी कुत्तों से भी बचने की कला सीख गए है, और उसमें माहिर भी हो गए हैं.  ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से ट्रेंड कर रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि चट्टान पर कुछ हिरणें खड़ी हैं, वहीं उनके पीछे शिकारी कुत्ते पड़े हैं. हालांकि पत्थर के जिस हिस्से पर हिरणें खड़ी है वहीं चाहकर भी शिकारी कुत्ते नहीं पहुंच पा रहे हैं.

हिरण का शिकार करना चाहते हैं शिकारी कुत्ते

वीडियो में दिख रहा है कि तीन हिरण एक खड़ी चट्टान के बीच में हैं. हिरणें शिकारी कुत्तों से घिरी हुई है. चट्टान के नीचे और ऊपर दोनों तरफ शिकारी कुत्ते दांत पजा कर खड़े हैं. हिरणें बेहद डरी हुई है. हालांकि शिकारी कुत्ते लाख कोशिशों के बाद भी हिरण तक नहीं पहुंच पा रहे है, क्योंकि इन पहाड़ी हिरण को ऐसी फिसलन वाली चट्टान में भी खड़े होने की जो कुदरती कला है वो इस शिकारी कुत्तों के पास नहीं है. वीडियो में दिख रहा है कि एक शिकारी कुत्ता किसी तरह ऊपर आकर एक हिरण को दबोचने की कोशिश कर रहा है, लेकिन हिरण ने पैरों को सिमटाकर उसके मंसूबे को विफल कर दिया. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से ट्रेंड कर रहा है.

वायरल हो रहा वीडियो

एनिमल सवर समेत सोशल मीडिया के कई यूजर्स ने इस वीडियो को काफी पसंद किया है. वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसे @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है. इस वीडियो को अब तक 5 लाख के करीब लोगों ने देख लिया है. वीडियो के कैप्शन पर लिखा है ‘जंगली कुत्ते चट्टान पर मृगों का शिकार करते हैं’. हालांकि शिकारी कुत्ते मृगों का शिकार नहीं कर पाए. 20 सेकंड के वीडियो में जीवन और मौत की जद्दोजहद दिखाई दे रही है.

कई यूजर्स ने किया कमेंट

इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने कमेंट किए हैं. एक यूजर ने लिखा ‘शीर्ष शिकारी शिकार पर, प्रकृति का महाकाव्य प्रदर्शन.’ एक अन्य यूजर ने लिखा ‘इन घिनौने कुत्तों को उन बेचारे हिरणों को आतंकित करते हुए फिल्माना बुरा है.’ एक यूजर्स ने कमेंट में लिखा हिरणों के लिए दोनों तरफ मौत. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >