Viral Video: कछुए ने उड़ाई सांप की दावत, निगल गया जिंदा कोबरा, वायरल हो रहा वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक कछुए का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि कछुआ एक सांप को जिंदा निगल गया है. सांप कुछ समझ पाता इससे पहले वो कछुए के पेट में पहुंच चुका था.

Viral Video: आम तौर पर कछुों की गिनती सुस्त जानवरों में होती है. ये समुद्र नदी या तालाब किनारे मुख्यता पाए जाते हैं. लेकिन आज हम जिस कछुआ की बात कर रहे हैं तेज तर्रार भी है और प्रचंड मांसाहारी भी. नदी में रहने वाले इस कछुए ने देखते ही देखते एक सांप को जिंदा निगल लिया. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो काफी वायरल हुआ है.

जिंदा सांप को निगल गया कछुआ

वीडियो में दिख रहा है कि कछुआ पानी पर एक चट्टान के नीचे छिपा हुआ है. उससे थोड़ी दूरी पर एक सांप बैठा नजर आ रहा है. अचानक कछुआ तेज गति से पत्थर से बाहर आया और कुछ ही पलों में सांप को धर दबोचा. सांप कुछ समझ पाता इससे पहले कछुए ने उसे निगल लिया. वीडियो सोशल मीडिया में काफी तेजी से वायरल हुआ है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

सांप खाने वाला इस कछुआ का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी बार देखा गया है. इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @AMAZlNGNATURE की ओर से पोस्ट किया गया है. वीडियो को अब तक 15 मिलियन यूजर्स ने देख लिया है. कई यूजर्स ने इसपर कमेंट भी किया है. एक यूजर ने लिखा ‘स्नैपिंग कछुए मुख्य तौर पर मांसाहारी होते हैं, लेकिन तकनीकी रूप से वे सर्वाहारी होते हैं.’एक और यूजर ने लिखा कि कछुए सब कुछ खा लेते हैं.’ एक अन्य यूजर ने लिखा ‘बेचारा सांप सोच रहा था.”कम से कम मैं पानी में सुरक्षित हूं!’

कछुओं की होती है कई प्रजातियां

कछुओं की कई सारी प्रजातियां होती हैं. ये मुख्य रूप से शाकाहारी होते हैं और पत्ते, फूल, फल और अन्य पौधों की सामग्री खाते हैं. हालांकि कुछ कछुए मांसाहारी होते हैं, जैसे कि स्नैपिंग कछुए मांसाहारी होते हैं और मछली, मेंढक, कीड़े, सांप और अन्य छोटे जानवरों को खाते हैं. कई कछुए सर्वाहारी भी होते हैं, जिसका मतलब है कि वे पौधे और जानवर दोनों खाते हैं. उदाहरण के लिए हरे समुद्री कछुए समुद्री घास और शैवाल खाते हैं, लेकिन छोटे जीवों को भी खा सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >