Viral Video: भूख से तड़प रहा था घोड़ा, लेकिन मुंह में बंधा था कैप, फिर दूसरे घोड़े ने जो किया… दिल को छू लेगा वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया में घोड़े की समझदारी वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि भूख से बेचैन घोड़ा मुंह में कैप बंधे होने के कारण घास खाने में लाचार है. वो पहले कोशिश करता है कि वो खुद कैप को हटा दे, लेकिन काफी कोशिश के बाद भी उसके मुंह से कैप नहीं निकल पाया, तभी दूसरे घोड़े ने जो समझदारी दिखाई वो सोशल मीडिया में धूम मचा रहा है.

Viral Video: जानवर इंसानों की तरह समझदार नहीं होते. लेकिन, कभी-कभी वो भी ऐसी चतुराई दिखा देते हैं कि इंसान भी सोच में पड़ जाते हैं. सोशल मीडिया में एक ऐसा ही वीडियो ट्रेंड कर रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि दो घोड़े मैदान में घास चर रहे हैं. लेकिन उनमें से एक छोड़े के मुंह पर कैप लगा दिया गया है जिससे वो घास नहीं खा पा रहा है. काफी कोशिश के बाद भी वह घोड़ा कैप को अपने मुंह से हटाने में नाकामयाब रहता है. इसके बाद दूसरे घोड़े ने समझदारी दिखाते हुए उसकी समस्या पलभर में खत्म कर दी. सोशल मीडिया पर घोड़े की समझदारी वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

घोड़े की समझदारी बना रही है कायल

सोशल मीडिया में घोड़े की समझदारी वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि भूख से बेचैन घोड़ा मुंह में कैप बंधे होने के कारण घास खाने में लाचार है. वो पहले कोशिश करता है कि वो खुद कैप को हटा दे, लेकिन काफी कोशिश के बाद भी उसके मुंह से कैप नहीं निकल पाया. काफी हाथ-पैर पटकने के बाद भी वो अपने मुंह का कैप नहीं हटा पाया. इसके बाद वो अपना सिर दूसरे घोड़े के आगे कर देता है, और देखते ही देखते दूसरा घोड़ा उसके मुंह पर बंधे कैप को अपने दांतों से हटा देता है.

वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को एक्स के प्लेटफॉर्म पर @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो के कैप्शन पर लिखा है ‘घोड़ा अपना थूथन हटाने में मदद मांगता है ताकि वह घास खा सके.’ इस वीडियो को अब तक 18 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. कई यूजर्स ने वीडियो को लाइक और शेयर किया है. ढेर सार इसपर कमेंट भी आए हैं.

दूसरा घोड़ा निकला बेहद समझदार

इस वीडियो पर सोशल मीडिया में कमेंट्स की बाढ़ आ गई है. कई यूजर्स ने घोड़े को समझदारी की तारीफ की है. एक यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा की इंसानों के लिए घोड़ा सबसे वफादारों में एक हैंट. कई यूजर्स ने अमेजिंग लिखकर अपनी प्रतिक्रिया जताई है. एक और यूजर ने लिखा ‘बहुत अच्छा, दूसरा घोड़ा बहुत समझदार है.’ 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >