Viral Video: गमले से फुंफकारते निकले 5 नन्हे सांप, पहली बार देखी दुनिया, वायरल हो रहा क्यूट वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर सांप के बच्चों का यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ है. इसे एक्स के प्लेटफॉर्म पर @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो लोगों को खूब पसंद आया है. इसे अब तक 8 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है.

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है एक पौधे लगे गमले से कुछ सांप बाहर की तरफ झांक रहे हैं. अंडे से निकलने के बाद शायद पहली बार उन्होंने बाहर की दुनिया देखी है. पांचों सांप एक-एक कर गमले से बाहर झांक कर दुनिया को महसूस करने की कोशिश कर रहे हो. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से ट्रेंड कर रहा है. नन्हें सांप का क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

वीडियो में क्या दिख रहा ?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि जैसे ही कमला एक ओर झुका उसके अंदर से कई सांप अपना सिर बाहर की ओर निकाल रहे हैं. एक के बाद एक कर पूरे पांच सांप गमले रूपी घर में अपना गुजारा कर रहे हैं. 24 सेकंड के वीडियो में पहले दो सांप दिखाई दे रहे हैं. इसके बाद तीसरा फिर चौथा और अंत में पांचवां सांप गमले के बाहर अपना सिर निकाल कर बाहर की दुनिया को महसूस करने की कोशिश कर रहा है.

वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर सांप के बच्चों का यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ है. इसे एक्स के प्लेटफॉर्म पर @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो लोगों को खूब पसंद आया है. इसे अब तक 8 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. कई यूजर्स ने वीडियो को लाइक और शेयर भी किया है. वीडियो के कैप्शन पर लिखा है ‘पौधे के गमले में आराम करते छोटे सांप.’ कई यूजर्स ने वीडियो पर कमेंट किया है.

कई यूजर्स ने किया कमेंट

वीडियो पर कई यूजर्स ने कमेंट किया है. एक यूजर ने लिखा ‘स्नेक फैमिली.’ एक अन्य यूजर ने लिखा ‘ये बहुत प्यारे हैं.’ एक अन्य यूजर ने लिखा ‘एक ही समय में अति सुन्दर और भयावह.’ कई और यूजर्स ने इमोजी बनाकर अपना रिएक्शन दिया है. कुछ यूजर्स ने कमेंट करते हुए वाऊ लिखा है. कुछ यूजर्स ने सवाल करते हुए लिखा है कि किस प्रजाति के ये सांप हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >