गोबर के उपले लेकर ट्रेन पर चढ़ गया शख्स, बेचने का अंदाज देखकर आ जाएगी हंसी, वीडियो वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ट्रेन में गोबर के उपले बेचता नजर आ रहा है. चाय-समोसे की जगह उपले बेचने का उसका अनोखा अंदाज और मजेदार आवाज यात्रियों को खूब हंसा रही है. लोग वीडियो देखकर हंसी नहीं रोक पा रहे हैं.

Viral Video: सोशल मीडिया में कब कौन सा वीडियो वायरल होने लगे इसे कोई नहीं जानता. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर सुर्खिया बटोर रहा है. लोग अपनी वीडियो को देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. वीडियो में एक शख्स ट्रेन में गोबर के उपले लेकर चढ़ जाता है और फिर उन्हें बेचने का ऐसा अनोखा अंदाज अपनाता है जिसे देखकर लोगों को हंसी आ जा रही है.

शख्स ने सबको कर दिया हैरान

आमतौर पर ट्रेन में लोग चाय, समोसा, मूंगफली, तौलिए या खिलौने बेचते नजर आते हैं, लेकिन इस शख्स ने गोबर के उपले बेचकर सबको हैरान कर दिया. सबसे मजेदार बात यह रही कि वह बड़े आत्मविश्वास और मजेदार आवाज में यात्रियों को उपलों की खूबियां बताने लगा. उसके बोलने का तरीका इतना दिलचस्प था कि कई यात्री हंसते-हंसते वीडियो बनाने लगे.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा. इंटरनेट पर लोगों ने इसे खूब पसंद किया है. वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर 9887raushankumar नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है. वीडियो में दिख रहा है कि यह बंदा एक टोकरी में उपले लेकर ट्रेन पर बैठे लोगों से उबले खरीदने का आग्रह कर रहा है. वीडियो को अब तक हजारों लोगों ने देख लिया है. यह तेजी से ट्रेंड कर रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >